जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सपा नेता हमेशा करते हैं सेना व सनातन धर्म का अपमान, सूर्यमुनि तिवारी का सपा पर पलटवार

सूर्यमुनी तिवारी ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब पूरी तरह जागरूक हो चुकी है और आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी को करारा जवाब देगी। यह केवल सत्ता की नहीं, संस्कृति की विजय होगी।
 

भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी का सपा पर तीखा हमला

सेना और सनातन धर्म पर टिप्पणी करके सपा करती है अपमान

राष्ट्र की आत्मा पर चोट करना सपा की आदत

चंदौली जिले में समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा सेना और सनातन धर्म पर दिए गए विवादास्पद बयानों को लेकर सियासी गर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सूर्यमुनी तिवारी ने आज सपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि "जब-जब देश की सेना के शौर्य पर प्रश्न उठाए गए हैं, और जब-जब सनातन धर्म की मर्यादा को लांघने का दुस्साहस हुआ है, तब-तब यह प्रमाणित हुआ है कि कुछ लोगों की नीति और नीयत दोनों ही दूषित हैं।"

बताते चलें भाजपा नेता का यह बयान सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ माना जा रहा है। सूर्यमुनी तिवारी ने कहा "इनकी भाषा और विचार न केवल असंवेदनशील हैं, बल्कि राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति पूर्णत: अपमानजनक हैं। इन्हें न तो भारत की सेना के बलिदान का आदर है, न ही सनातन संस्कृति की गरिमा की समझ।

उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सोच शुरू से ही हिन्दू विरोधी और राष्ट्र विरोधी रही है। यह केवल एक राजनीतिक बयानबाजी नहीं है। तिवारी ने कहा कि बल्कि यह देश की आत्मा, उसकी परंपरा, उसकी संस्कृति और उसकी चेतना पर सीधा हमला है। ऐसे लोग केवल तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति करते हैं।

सूर्यमुनी तिवारी ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब पूरी तरह जागरूक हो चुकी है और आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी को करारा जवाब देगी। यह केवल सत्ता की नहीं, संस्कृति की विजय होगी। यह केवल चुनाव की नहीं, चेतना की क्रांति होगी।

उन्होंने कहाकि भाजपा नेता के इस बयान ने एक बार फिर सियासी तापमान बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि भाजपा इस मुद्दे को चुनावी हथियार बनाकर समाजवादी पार्टी को घेरने की रणनीति बना रही है। वहीं सपा खेमे की ओर से अभी तक इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*