जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

महेन्द्र नाथ पांडेय की इस नाकामी का फायदा उठाएंगे वीरेन्द्र सिंह, जीत का कर रहे हैं दावा

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह का चुनाव अभियान तेज गति से चलने लगा है। उन्होंने ने अपनी जीत का रहस्य खोलते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्याशी व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री की नाकामी ही मेरी जीत है।
 

हर सभा में गिनाते हैं केंद्रीय मंत्री की नाकामी

हर हाल में जीतने का दावा कर रहे वीरेन्द्र सिंह

लोगों के दरवाजे जाकर तेजी से कर रहे जनसंपर्क 
 

चंदौली लोकसभा के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह का चुनाव अभियान तेज गति से चलने लगा है। उन्होंने ने अपनी जीत का रहस्य खोलते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्याशी व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री की नाकामी ही मेरी जीत है। उनकी नाकामी के चलते लोगों का जन समर्थन मिल रहा है, जिससे मेरी जीत पक्की है।


सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि धानापुर और बरहनी ब्लॉक के क्षेत्र में स्वास्थ्य की सुविधा अच्छी नहीं है और किसानों के फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। हर जगह खाद-पानी आदि की समस्या से लोग पीड़ित हैं। जीतने के बाद प्रमुख रूप से इन्हीं समस्याओं पर कार्य किया जाएगा।


वीरेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार में मंत्री रहते हुए अपने कार्यों का भी उल्लेख किया और कहा कि मैं दिखाने वाला नहीं कार्य करने वाला व्यक्ति हूं। मेरा 40 साल का राजनीतिक अनुभव है। अपने काम के लिए इलाके के लोग जानते हैं। 

Virendra Singh Samajwadi Party
वीरेंद्र सिंह ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन विकास कार्यों को चंदौली के सांसद गिनाते हैं, उन्ही विकास कार्यों को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बताते हैं। यह नहीं समझ में आता की सांसद का विकास कार्य है या प्रधानमंत्री का विकास कार्य है। यह लोग झूठ बोलकर जनता को ठगने का कार्य करते हैं।


लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि 10 साल से जिनको अपने सांसद चुना है, वह मंत्री बने.. लेकिन आपके दुख दर्द में शामिल होने के लिए कभी कठिन मुसीबत में भी नहीं दिखे। ऐसे लोगों से किनारा कर लेना ही अच्छा है।  हम आपके दुख सुख में सदा खड़े रहेंगे ।

Virendra Singh Samajwadi Party
जब उनसे उनके पार्टी के ही पूर्व विधायक द्वारा दलबदलू कहकर टिकट कटने की बात भाजपाइयों द्वारा कहे जाने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने भाजपा को आईना दिखाते हुए कहा कि भाजपा पहले अपने गिरेबान में देखें। भाजपा में असल कौन है सब तो बाहरी लोगों का ही कब्जा है।


2019 के सपा और बसपा के गठबंधन के बावजूद भी भाजपा प्रत्याशी के जीत होने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमें  समाजवादियों का भरोसा है और इस बार हमारी जीत पक्की है। लोगों का जन समर्थन भी मिल रहा है और लोग हमारे साथ चल रहे हैं। 10 साल में जो जनता के साथ यहां के सांसद द्वारा छलावा किया गया है भारत सरकार में रहकर के कई मंत्री पदों पर रहते हुए, इस क्षेत्र की जनता को उसका लाभ नहीं मिला है। उसी नाकामी  के चलते लोग हमें जीत दिलाने जा रहे हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*