जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

'वोट चोर गद्दी छोड़ो' के नारे के साथ कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ निकाला जुलूस

ब्लॉक अध्यक्ष सिराजुद्दीन भुट्टो ने कहा कि बिहार चुनाव में भी भाजपा की वोट चोरी पकड़ी जा रही है और कांग्रेस पार्टी उन्हें ऐसा करने नहीं देगी।
 

कांग्रेसी नेताओं ने निकाला हंगामेदार जुलूस

ब्लॉक अध्यक्ष सिराजुद्दीन भुट्टो के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

कार्यकर्ताओं ने लगाए वोट चोर गद्दी छोड़ो के नारे 

धानापुर, चंदौली - कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाते हुए सोमवार को धानापुर में एक विरोध जुलूस निकाला। ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष सिराजुद्दीन भुट्टो के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने "वोट चोर गद्दी छोड़ो" के नारे लगाए। जुलूस कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर पूरे बाजार में घूमा और शहीद पार्क में एक सभा में बदल गया।

सभा के दौरान, वक्ताओं ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह 'मुन्ना' ने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोगों के वोट चुराकर केंद्र में सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार झूठे वादे करके सत्ता में आई है और अब देशवासी उसकी गलत नीतियों को समझ चुके हैं। मुन्ना ने दावा किया कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बांट रही है और वोट चोरी कर रही है, लेकिन राहुल गांधी ने सबूतों के साथ उनकी पोल खोल दी है।

ब्लॉक अध्यक्ष सिराजुद्दीन भुट्टो ने कहा कि बिहार चुनाव में भी भाजपा की वोट चोरी पकड़ी जा रही है और कांग्रेस पार्टी उन्हें ऐसा करने नहीं देगी। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने बताया कि कांग्रेस पूरे जिले में ब्लॉक, मंडल, न्याय पंचायत और बूथ स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को वोट चोरी के प्रति जागरूक करना और उनके एक-एक वोट की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट चोरी को हर हाल में रोकेंगे।

इस मौके पर कुलदीप वर्मा, शाह आलम खान, मुनीर खान, उमाकांत मौर्या सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*