जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस प्रमुखों में चंदौली के एसपी आकाश पटेल शामिल, फेम इंडिया की सूची में मिला स्थान

फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ने देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस प्रमुखों की सूची जारी की है, जिसमें चंदौली के एसपी आकाश पटेल का नाम भी शामिल है। बेहतरीन कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के आधार पर चुने गए अधिकारियों में से टॉप-25 को जल्द सम्मानित किया जाएगा।
 

देश के सर्वश्रेष्ठ 100 पुलिस प्रमुखों की सूची जारी

चंदौली के एसपी आकाश पटेल सूची में शामिल

फेम इंडिया और एशिया पोस्ट का बड़ा सर्वेक्षण

अपराध नियंत्रण और जनविश्वास बना चयन का आधार

टॉप-25 बेहतरीन पुलिस अधिकारियों को किया जाएगा सम्मानित

 

 

फेम इंडिया और एशिया पोस्ट ने संयुक्त रूप से देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस प्रमुखों की प्रतिष्ठित सूची जारी की है। इस सूची में चंदौली जिले के पुलिस कप्तान  आकाश पटेल ने भी अपनी जगह बनाई है। यह चयन उनके प्रभावी नेतृत्व, अपराध नियंत्रण की दिशा में उठाए गए कदमों और नागरिक केंद्रित पुलिसिंग के जरिए जनता में विश्वास मजबूत करने के आधार पर किया गया है।

कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बनी चयन की मुख्य नींव
एक सुरक्षित और समृद्ध समाज की पहचान यही होती है कि वहां के नागरिकों को कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा हो। जब क्षेत्र में लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं, तभी व्यापार, शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों का विकास होता है। ऐसे में एसपी, एसएसपी और पुलिस कमिश्नर स्तर के अधिकारी जिले में कानून का राज कायम करने में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं।


किन कड़े मानकों पर हुआ अधिकारियों का चयन?
फेम इंडिया के संपादक धीरज कुमार ने बताया कि देशभर के इतने सारे जिला पुलिस प्रमुखों में से महज 100 अधिकारियों का चुनाव करना काफी चुनौतीपूर्ण काम था। इसके लिए आधिकारिक आंकड़ों, प्रशासनिक रिपोर्टों, मीडिया फीडबैक और जनता की राय को आधार बनाया गया। अपराध नियंत्रण, आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, महिला सुरक्षा, त्वरित कार्रवाई और पारदर्शी कार्यशैली जैसे कई कड़े मानकों पर अधिकारियों का मूल्यांकन किया गया।

सर्वश्रेष्ठ पुलिसिंग के सफल मॉडल को सामने लाने की पहल
इस राष्ट्रीय सर्वेक्षण का मुख्य मकसद केवल उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अफसरों की पहचान करना ही नहीं है, बल्कि देशभर में नागरिक केंद्रित पुलिसिंग के सफल मॉडल को सामने लाना भी है। पारदर्शी कार्यशैली, दूरदर्शी सोच और संकट प्रबंधन में कुशल अधिकारियों के कार्यों को उजागर करने से पूरे प्रशासनिक तंत्र पर सकारात्मक असर पड़ता है।

अगले चरण में टॉप-25 अधिकारी किए जाएंगे सम्मानित
फेम इंडिया के प्रबंध संपादक अनिल सिंह ने जानकारी दी कि यह एक लगातार चलने वाली मूल्यांकन प्रक्रिया है। इस अध्ययन के अगले चरण में चयनित 100 अधिकारियों में से देश के 'टॉप-25' पुलिस प्रमुखों की एक विशेष सूची तैयार की जाएगी। इस विशेष सूची को फेम इंडिया के आगामी अंक में प्रकाशित करने के साथ ही इन टॉप-25 अधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा।

राज्य और कैडरवार चयनित 100 पुलिस प्रमुख

एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर एवं अन्य क्षेत्र)

- अनंत मित्तल — एसीबी अरुणाचल, वर्तमान में दक्षिणी दिल्ली
- डॉ. जीवी सुंदीप चक्रवर्ती — एसएसपी श्रीनगर
- राहुल अलवाल — डीसीपी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली
- रोहित राजवीर सिंह — डीसीपी ईस्ट दिल्ली
- शशांक जायसवाल — डीसीपी ट्रैफिक, वर्तमान में रोहिणी
- संजीव कुमार यादव — डीसीपी स्पेशल सेल
- तनु श्री — एसपी पुलवामा, वर्तमान में दिल्ली

आंध्र प्रदेश

- अधिराज सिंह राणा — एसपी साइबर क्राइम
- शेल्के नचिकेत विश्वनाथ — एसपी कडपा
- तुषार दूडी — एसपी चित्तूर
- वी. हर्षवर्धन राजू — एसपी प्रकाशम

असम–मेघालय

- गौरव अभिजीत दिलीप — एसएसपी डिब्रूगढ़
- नुमल महत्ता — एसएसपी बोंगाईगांव
- पंकज यादव — एसएसपी बजाली
- पार्थ प्रतिम दास — एसएसपी कछार, वर्तमान में नगांव
- वी.वी. राकेश रेड्डी पी. — एसपी गोलपाड़ा
- विवेक सिएम — एसपी ईस्ट खासी हिल्स

बिहार

- अम्बरीश राहुल — एसपी औरंगाबाद, वर्तमान में पुलिस अकादमी
- स्वीटी सहरावत — एसपी पूर्णिया, वर्तमान में स्पेशल ब्रांच
- नवजोत सिमी — एसपी अरवल
- परिचय कुमार — एसपी कटिहार
- प्रेरणा कुमार — एसपी लखीसराय
- सुशील कुमार — एसएसपी गया जी
- विश्वजीत दयाल — एसपी जमुई

छत्तीसगढ़

- प्रशांत कुमार ठाकुर — एसपी सूरजपुर, वर्तमान में डीआईजी पीएचक्यू
- राय गौरव रामप्रवेश — एसपी दंतेवाड़ा, वर्तमान में बालोदाबाजार-भाटापारा
- रॉबिन्सन गुरिया — एसपी नारायणपुर, वर्तमान में डीसीपी रायपुर

गुजरात

- डॉ. हर्षदकुमार के. पटेल — डीसीपी जोन-1, अहमदाबाद
- डॉ. जगदीश चावड़ा — डीसीपी वडोदरा
- विजय जे. पटेल — एसपी खेड़ा

हरियाणा

- अदिति सिंह — डीसीपी एमडीसी जोन, पंचकूला
- अंशु सिंगला — एसपी एंटी करप्शन, वर्तमान में डीसीपी मुख्यालय, गुरुग्राम
- दीपक जेवारिया — एसपी महेंद्रगढ़
- लोगेश कुमार पी. — एसपी चरखी दादरी

हिमाचल प्रदेश

- बलबीर सिंह — एसपी हमीरपुर
- गौरव सिंह — एसपी शिमला
- इल्मा फ्रोज — एसपी नूरपुर
- शिवानी मेहला — एसपी लाहौल एवं स्पीति

झारखंड

- अनुदीप सिंह — एसपी पाकुड़
- ह्रुदीप पी. जनार्दन — एसपी स्पेशल ब्रांच
- डॉ. बिमल कुमार — एसपी गिरिडीह
- प्रभात कुमार — एसएसपी धनबाद
- श्रीकांत सुरेशराव कोत्रे — एसपी सिमडेगा

कर्नाटक

- बिंदु मणि — कोडागु
- डॉ. अरुण के. — मंगलुरु सिटी
- मल्लिकार्जुन बालदंडी — मैसूरु
- मुथुराजु एम. — चामराजनगर

केरल

- आर. आनंद — एसपी पथानामथिट्टा
- साबू मैथ्यू केएम — एसपी कोट्टायम
- विजय भारत रेड्डी — एसपी कासरगोड

मध्य प्रदेश

- समीर सौरभ — एसपी मुरैना, वर्तमान में रेडियो भोपाल
- संपत उपाध्याय — एसपी जबलपुर
- श्रद्धा तिवारी — डीसीपी भोपाल मुख्यालय

महाराष्ट्र

- कृषिकेश रावले — डीसीपी जोन-1, पुणे
- नीति पुडी रश्मिता राव — डीसीपी नागपुर जोन-4
- सोमय मुंडे — डीसीपी छत्रपति संभाजीनगर
- नितिन दत्तात्रेय बागाटे — रत्नागिरी

मणिपुर–त्रिपुरा

- शिवकांता सिंह — एसपी इम्फाल वेस्ट
- मौर्य कृष्णा सी. — एसपी साउथ त्रिपुरा
- शंकर देबनाथ — एसपी वेस्ट त्रिपुरा

नागालैंड

- डॉ. प्रीतपाल कौर — एसपी फेक
- एस. वेसुप्रा केजो — एसपी मोकोकचुंग

ओडिशा

- अमृतपाल कौर — एसपी नुआपाड़ा
- गुंडाला रेड्डी राघवेंद्र — एसपी झारसुगुड़ा
- जगमोहन मीणा — डीसीपी भुवनेश्वर
- प्रतीक सिंह — एसपी पुरी

पंजाब

- गुरप्रीत सिंह भुल्लर — एसएसपी अमृतसर
- कंवरदीप कौर — एसएसपी चंडीगढ़
- मनिंदर सिंह — एसएसपी रोपड़
- संदीप मलिक — एसएसपी होशियारपुर
- एस. गुरबंस सिंह बैंस — एसएसपी फरीदकोट

राजस्थान

- अभिषेक शिवहरे — एसपी जैसलमेर
- डॉ. अमृता दुहन — एसपी उदयपुर
- मृदुल कच्छवाह — बीकानेर
- प्रवीण नायक नूनावत — एसपी सीकर
- रंजीता शर्मा — जयपुर ईस्ट
- शैलेंद्र सिंह इंदौलिया — एसपी जालौर

सिक्किम

- लाल बहादुर छेत्री — एसपी मंगन
- नकुल प्रधान — एसपी सोरेंग

तमिलनाडु

- डॉ. के. महेश्वरी — डीसीपी रेडहिल्स, अवाडी सिटी पुलिस
- जी. चंडीश, आईपीएस — एसपी रामनाथपुरम

तेलंगाना

- खरे किरण प्रभाकर — डीसीपी साउथ जोन, हैदराबाद
- पोथाराजू साई चैतन्य — कमिश्नर, निजामाबाद
- श्रीबाला बी. — डीसीपी क्राइम्स, साइबराबाद

उत्तर प्रदेश

- आकाश पटेल — चंदौली
- अनुराग आर्या — बरेली
- अपर्णा राजत कौशिक — मिर्जापुर
- दीक्षा शर्मा — ईस्ट जोन, लखनऊ
- डॉ. कौस्तुभ — गोरखपुर
- इलामारन जी. — एटा
- के.के. बिश्नोई — संभल
- प्राची सिंह — अंबेडकर नगर
- डॉ. इराज राजा — गाजीपुर
- सर्वानंद टी. — अमेठी

उत्तराखंड

- चंद्रशेखर घोड़के — एसपी अल्मोड़ा
- सर्वेश पंवार — एसएसपी पौड़ी गढ़वाल
- सुरजीत सिंह पंवार — एसपी चमोली

पश्चिम बंगाल

- पापिया सुल्ताना — एसपी मेदिनीपुर
- वाई. रघुवंशी — एसपी कृष्णानगर
- मिस पुष्पा — एसपी बारासात, वर्तमान में पूर्व बर्धमान

 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*