जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बजट मिला तो खतरनाक पुलिया की मरम्मत की आस जगी, 4.45 करोड़ खर्च करके होगा निर्माण

घोषवा गांव में नरायनपुर पंप कैनाल से निकली नहर पर पर बनी पुलिया, रैंप और रेलिंग का निर्माण 12 साल बाद शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 

 

  12 साल बाद 4.45 करोड़ से बनेगी पुलिया

रैंप और रेलिंग का किया जाएगा निर्माण

घोसवा गांव में क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी

चंदौली जिले के घोषवा गांव में नरायनपुर पंप कैनाल से निकली नहर पर पर बनी पुलिया, रैंप और रेलिंग का निर्माण 12 साल बाद शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 


आपको बता दें कि घोसवा गांव में नरायनपुर पंप कैनाल से निकली नहर पर बनी पुलिया की रेलिंग 12 साल पहले टूटकर नहर में गिर गई थी। रैंप भी क्षतिग्रस्त हो गया है। सिंचाई विभाग के चंद्रप्रभा प्रखंड की ओर से पुलिया, रैंप और रेलिंग की मरम्मत के लिए आठ करोड़ 91 लाख रुपये की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई थी। चालू वित्तीय वर्ष में इसमें से 4 करोड़ 45 लाख रुपये शासन स्तर से जारी कर दिए गए हैं। 


इस पुलिया की सड़क, रैंप और रेलिंग बनाने को लेकर पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के बीच विवाद शुरू हो गया था। पीडब्ल्यूडी की ओर से पुलिया की सड़क बनाने का काम शुरू भी कर दिया गया था, लेकिन सिंचाई विभाग ने इसे अपने कार्यक्षेत्र में बताकर काम रोकवा दिया था। 
इसके बाद लंबे समय तक काम रुका रहा। बीते जनवरी माह में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजेश कुमार और सिंचाई विभाग के एक्सईएन ने आपस में बात कर समस्या का समाधान निकाल लिया। अब सिंचाई विभाग पुलिया, रैंप व रेलिंग बनवाएगा। कार्ययोजना को शासन की स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 


दरअसल, घोसवा गांव के पास नरायनपुर पंप कैनाल से निकली नहर पर रेलिंगविहीन जर्जर और क्षतिग्रस्त पुलिया से होकर लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। सिंचाई विभाग ने पुल क्षतिग्रस्त है का बोर्ड लगाकर छोड़ दिया था।

इस सम्बंध में चंद्रप्रभा प्रखंड के एक्सईएन सर्वेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि पुलिया, रैंप और रेलिंग की मरम्मत के लिए बनाई गई कार्ययोजना को शासन से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्दी ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

                                                                                                                                                                                                                                                                                        

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*