जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ऐसे खौफ के डर से पति ने खुद कराई पत्नी और उसके प्रेमी की शादी, सकलडीहा कोर्ट में 3 बच्चों की मां ने चुना 20 साल का प्रेमी

चंदौली में एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से खुद कोर्ट में करवाई। आए दिन पतियों की हत्या की खबरों से डरे पति ने पत्नी की जिद के आगे झुककर यह बड़ा फैसला लिया।

 
 

प्रेमी संग फरार हुई थी सरिता

पति ने स्टेशन पर पकड़ा हाथ

पतियों की हत्या से डरा पति

कोर्ट में हुई अनोखी शादी

बच्चे नहीं चाहिए बोली मां

 चंदौली जिले के सकलडीहा से एक ऐसी खबर आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहाँ एक पति ने अपनी पत्नी की जिद और प्यार के आगे हार मानकर खुद उसकी शादी उसके प्रेमी से कोर्ट में करवा दी। सकलडीहा तहसील स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस में जब यह शादी हो रही थी, तो इस नजारे को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

husband-gets-wife-married-to-younger-lover

21 साल का साथ और तीन बच्चे
 यह मामला सकलडीहा कोतवाली के डैना गांव का है। यहाँ के निवासी जीवनाथ राजभर की शादी साल 2001 में सरिता से हुई थी। जीवनाथ दिल्ली में वेल्डिंग का काम करके परिवार चलाते थे। उनके तीन बच्चे हैं, जिनकी उम्र 17, 14 और 7 साल है। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन सरिता का अफेयर ट्रेन में मूंगफली बेचने वाले 20 वर्षीय अजय गुप्ता से हो गया।

स्टेशन पर हाई-वोल्टेज ड्रामा 
सरिता अप्रैल महीने में अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई थी। मंगलवार को जब जीवनाथ को खबर मिली कि दोनों ट्रेन से वापस आ रहे हैं, तो वह सकलडीहा स्टेशन पहुँचा। वहां उसने सरिता का हाथ पकड़कर घर चलने और बच्चों की दुहाई दी, लेकिन सरिता ने साफ इनकार कर दिया। वह अपने 27 साल छोटे प्रेमी के साथ ही रहने पर अड़ी रही।

husband-gets-wife-married-to-younger-lover

हत्या के डर से लिया यह फैसला 
जीवनाथ ने बताया कि वह अखबारों में प्रेमी के लिए पतियों की हत्या की खबरें पढ़कर डर गया था। उसे लगा कि कहीं उसके साथ भी ऐसी कोई अनहोनी न हो जाए। इसलिए उसने खुद पहल कर दोनों की कोर्ट मैरिज करा दी। जीवनाथ ने कहा, "अब मैं अपने बच्चों के साथ सुरक्षित और चैन से रह सकूँगा।"

बच्चों से भी तोड़ा नाता 
इस शादी के बाद सरिता ने अपने तीनों बच्चों को साथ ले जाने से मना कर दिया। उसने कहा कि बच्चे उसके पति के पास ही रहेंगे और उसे बच्चे नहीं चाहिए। वहीं सरिता ने पति पर मारपीट और खर्चा न देने का आरोप भी लगाया है। फिलहाल, इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे जिले में हो रही है जहाँ पति ने खुद अपनी पत्नी को विदा किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*