जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भाजपा नेता से दरोगा को पंगा लेना पड़ा भारी, लाइन हाजिर हो गए औद्योगिक नगर चौकी प्रभारी

इसी बीच मोटरसाइकिल से गश्त के लिए निकले चौकी प्रभारी पंकज सिंह व हमराही प्रभु यादव दोनों लोग शराब के नशे में धुत थे। दोनों ने उनको रोककर गाली-गलौज किया और चौकी पर ले जाकर पिटाई की।
 

 औद्योगिक नगर पुलिस चौकी प्रभारी पंकज सिंह गिरी गाज

पुलिस अधीक्षक ने किया लाइन हाजिर

ऐसी हो रही है चर्चाएं

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर पुलिस चौकी प्रभारी पंकज सिंह को विभागीय कार्य में लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसआई पंकज सिंह पर विभागीय कार्यों के प्रति लापरवाही और क्षेत्र में निष्क्रियता की शिकायतें मिल रही थी। इसके कारण उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। लेकिन असली चर्चा ये है कि उनको भाजपा नेता से पंगा महंगा पड़ गया है। शिकायत पर कप्तान ने एक्शन ले लिया है।  

आपको बता दें कि औद्योगिक नगर चौकी क्षेत्र के पटनवा ग्राम पंचायत निवासी अशोक यादव भाजपा में सेक्टर संयोजक के पद पर हैं। उन्होंने ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में 3 मार्च की देर रात वह एक निमंत्रण से लौट रहे थे। इसी बीच मोटरसाइकिल से गश्त के लिए निकले चौकी प्रभारी पंकज सिंह व हमराही प्रभु यादव दोनों लोग शराब के नशे में धुत थे। दोनों ने उनको रोककर गाली-गलौज किया और चौकी पर ले जाकर पिटाई की। इसके बाद 151 में चलान भी कर दिया था।

वहीं भाजपा के मंडल अध्यक्ष गंगा राम साहनी ने कहा कि चौकी प्रभारी द्बारा नशे में धुत होकर हमारे कार्यकर्ता की पिटाई की थी। घटना दुखद थी। इसलिए हम सभी ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर चौकी प्रभारी को निलंबित किए जाने की मांग किया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने जांच में एसआई पंकज सिंह पर विभागीय कार्यों के प्रति लापरवाही और क्षेत्र में निष्क्रियता की शिकायतें मिली। साथ ही हमारी शिकायत भी सही पायी गयी। इसलिए उन पर कार्रवाई की गयी है। वहीं  विभागीय सूत्रों की माने तो  भाजपा नेता का पंगा दारोगा जी को महंगा पड़ा है। इसके कारण उन्हें लाइन हाजिर किया गया है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*

News Hub