जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

गेस्ट हाउस में प्रेमिका संग रंगरेलियां मना रहा था पति, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़कर बीच सड़क सिखाया सबक

चंदौली के मुगलसराय में एक महिला ने अपने पति को गेस्ट हाउस में उसकी कथित प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद दोनों महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 
 

मुगलसराय की खोवा मंडी के गेस्ट हाउस में हंगामा

शक होने पर पीछा करते हुए पहुंची थी पत्नी

पत्नी और कथित प्रेमिका के बीच हुई जमकर हाथापाई

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घटना का वीडियो

पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर शुरू की जांच

चंदौली जिले के मुगलसराय कस्बे से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के खोवा मंडी क्षेत्र में स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला ने अपने पति को किसी दूसरी महिला (कथित प्रेमिका) के साथ देख लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पत्नी को काफी दिनों से अपने पति की हरकतों पर शक था। इसी शक के आधार पर रविवार को वह अपने पति का पीछा करते हुए खोवा मंडी के गेस्ट हाउस तक पहुंच गई। वहाँ का नजारा देखते ही पत्नी के होश उड़ गए और उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।


दोनों महिलाओं के बीच हुई जमकर मारपीट
गेस्ट हाउस के कमरे में पति को दूसरी महिला के साथ देखते ही पत्नी ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते पत्नी और कथित प्रेमिका के बीच तीखी बहस होने लगी, जो कुछ ही मिनटों में हाथापाई और मारपीट में बदल गई। गुस्से से लाल पत्नी ने कथित प्रेमिका की जमकर धुनाई कर दी। इस पूरे ड्रामे के दौरान पति दोनों महिलाओं के बीच-बचाव करने की नाकाम कोशिश करता रहा, लेकिन विवाद काफी देर तक सड़क पर खिंचता चला गया। इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
इस पूरे वाकये का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हंगामे के बाद स्थानीय लोगों ने दखल देकर मामला शांत कराया, जिसके बाद सभी लोग वहाँ से चले गए। इस मामले में मुगलसराय के कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना को लेकर अभी तक कोतवाली या किसी पुलिस चौकी पर कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी को मामले की जांच सौंप दी गई है। पुलिस वीडियो की सच्चाई का पता लगा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*