जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बहुजन समाज पार्टी ने संतोष कुमार भारती को बनाया सकलडीहा विधानसभा का नया अध्यक्ष

विधानसभा चुनाव को देखते हुए संतोष कुमार भारती को बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर चंदौली के 381 सकलडीहा विधानसभा की कमान सौंपी गयी है।
 

विधानसभा चुनाव को देखते हुए संतोष कुमार भारती को मिली बड़ी जिम्मेदारी

 जनाधार बढाने का चैलेंज

कार्यकर्ताओं से तालमेल बिठाना 

युवा विधानसभा अध्यक्ष के सामने चुनौतियां भी बेशुमार

चंदौली जिले में विधानसभा चुनाव को देखते हुए संतोष कुमार भारती को बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर चंदौली के 381 सकलडीहा विधानसभा की कमान सौंपी गयी है। विधानसभा अध्यक्ष के रूप में संतोष कुमार भारती को मनोनीत किया गया है। 

कहा जा रहा है कि सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के  बरईपुर खरीयारी गांव के रहने वाले संतोष कुमार भारती विद्यार्थी जीवन से ही राजनीति में अपनी दखल रखते हैं। यहां सकलडीहा पीजी कॉलेज से अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। बीते कई वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं।

 संतोष भारती गरीबों, शोषितों, पीड़ितों की आवाज बनकर आए दिन संघर्ष करते रहते हैं। मिलनसार छवि के भारती की युवाओं में खासी पैठ है। सामाजिक कार्यों में बढ चढ कर हिस्सा लेने एवं समाज पार्टी  से लोगों को जोड़ने का कार्य इनकी दिनचर्या में शामिल हैं। उनके इसी कार्यों को देखते हुए बसपा ने सकलडीहा विधानसभा अध्यक्ष की कमान सौंपी है। हालांकि युवा विधानसभा अध्यक्ष के सामने चुनौतियां भी बेशुमार होंगी।  

जिले व विधानसभा के बेस वोटरों को सहेजना, युवाओं को ज्यादा से ज्यादा पार्टी से जोड़ना और पुराने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से तालमेल बिठाना किसी चुनौती से कम नहीं हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*