जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जन्मदिन का केक काटकर भाजपा कार्यकर्ता बोले- रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे सूर्यमुनी तिवारी

भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के दावेदार सूर्य मुनी तिवारी का 49 वां जन्मदिन पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया।
 

गांव में कार्यकर्ताओं ने मनाया सूर्यमुनी तिवारी का जन्मदिन

केक काटकर बांटा

बताया- अबकी बार क्या सोच रही है इलाके की जनता
 

चंदौली जिले के चुनावी सीजन में पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दूसरे को रिझाने का काम किया जा रहा है। साथ ही साथ किसी के खुशी और गम में भी शरीक होने की जी जान से कोशिश की जा रही है। कुछ ऐसा ही नजारा आज चंदौली जिले की सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के तेनुवट गांव में देखने को  मिला ।

यहां भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के दावेदार सूर्य मुनी तिवारी का 49 वां जन्मदिन पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Suryamuni Tiwari Birthday

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सूर्यमुनी तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटकर पार्टी के नेताओं और समर्थकों में वितरित किया तथा उनकी लंबी आयु की कामना की।

Suryamuni Tiwari Birthday

 पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं का कहना था कि सूर्यमुनी तिवारी ने 2017 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी जिस तरह से चंदौली जिले की इस विधानसभा में दिन रात एक कर के पसीना बहाया है, अबकी बार जनता उनके साथ खड़ी है और उनको भारी बहुमत से विजई बनाने के लिए बेताब है। सकलडीहा विधानसभा की जनता अब की बार उनको रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाकर विधानसभा में भेजेगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*