बाकले अधिकारी क्लब में पौधारोपण अभियान, संगठन की अध्यक्षा चित्रा सिंह ने लगाया पौधा

पूर्व मध्य रेल का महिला कल्याण संगठन
अधिकारी क्लब में वृक्षारोपण अभियान
पौधों के संरक्षण पर दिया गया जोर
चंदौली जिले में गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन पं० दीन दयाल उपाध्याय मंडल की ओर से बाकले अधिकारी क्लब, डीडीयू में पौधारोपण अभियान चलाया गया है। इस दौरान पौधे लगाने के साथ-साथ उसकी देखभाल के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी, ताकि लगाए गए पौधों को बचाया जा सके।

इस अवसर पर संगठन की अध्यक्षा श्रीमती चित्रा सिंह ने पेड़ लगाने और पर्यावरण की रक्षा के महत्व के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनकी उचित देखभाल की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम वृक्षारोपण अभियान चलाकार पर्यावरण के लिए अपना योगदान दे रहे हैं।

इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती स्मिता सिंह, श्रीमती मीता नारी, सचिव श्रीमती शालीनी भूषण, कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रियांशु यादव, संयुक्त सचिव श्रीमती सोमा चटर्जी एवं अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*