जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

महिला दिवस पर महिलाओं को संदेश दे रही हैं ये महिलाएं

आज पूरा देश महिला दिवस मना रहा है । 8 मार्च अंतराष्ट्रीय दिवस पर लोगों को महिलाओं के प्रति आदर सम्मान, उनके अधिकारों, उनकी उपलब्धियों को बताने के साथ ही लैंगिग समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
 

महिलाओं के योगदान से आ रही समाज में न‌ई क्रांति

महिलाएं दिन प्रतिदिन रच रही एक नया इतिहास

हर महिला को अधिकार व कर्तव्य के प्रति रहना होगा सचेत

आज पूरा देश महिला दिवस मना रहा है । 8 मार्च अंतराष्ट्रीय दिवस पर लोगों को महिलाओं के प्रति आदर सम्मान, उनके अधिकारों, उनकी उपलब्धियों को बताने के साथ ही लैंगिग समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। आइए जानते हैं समाज में महिलाओं ने किस प्रकार अपना परचम लहराया।


प्रियंका सिंह वर्तमान इलिया थानाध्यक्ष जो अन्य महिलाओं से हट कर समाज में अनेको एसे कार्य किए जो अपनी बुद्धि शक्ति के बदौलत महिला थाना प्रभारी रहते क‌ई एसे कार्य किए जो सराहनीय है । क‌ई एसे टूटे हुए परिवारो को आपस मे मिलाया व उनमें आपसी प्रेम का अलख जगाया।


 प्रियंका सिंह कहती हैं कि महिलाओं को प्रेरित करें, सशक्त बनाएं, सफल बनें महिलाएं आगे बढ़कर नेतृत्व करें!महिलाओं के अधिकार मानव अधिकार हैं - खड़े हों और अपने अधिकार को पहचाने। 


दीक्षा अग्रहरी का कहना है कि महिलाओं को समाज में हिंसा और भेदभाव से मुक्त रहने, शिक्षा और स्वास्थ्य तक पहुँच, संपत्ति का स्वामित्व, वोट देने और समान काम के लिए समान वेतन का अधिकार  है। सबको अगर अपने अधिकारों की सही-सही जानकारी हो तो महिलाओं को कोई प्रताड़ित नहीं कर सकता है। 


गार्गी सिंह पटेल समाजवादी पार्टी के महिला सभा जिला अध्यक्ष कहती हैं कि महिलाओं को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँचने का अधिकार है, ताकि वे अपना जीवन बेहतर ढंग से जी सकें। महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार प्राप्त हैं। यह बात सबको ध्यान में रखनी चाहिए। 


श्रीमती रेनू सिंह, नगर मंत्री बीजेपी महिला मोर्चा  ने कहा कि आज महिला दिवस पर सभी प्रदेश की महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं व महिलाओं के हर सुख-दुख में साथ देने के व महिलाओं को जागृत करने के लिए कोशिश करने का भरोसा दिलाती हूं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*