कंजेहरा और असना गांव में जले तीन ट्रांसफॉर्मर, कई गांवों की बिजली सप्लाई है बाधित
कंजेहरा गांव में अचानक धधका ट्रांसफॉर्मर
63 केवीए ट्रांसफॉर्मर धू-धूकर जला
पूरे गांव की आपूर्ति हुई ठप
असना गांव में भी फटा ट्रांसफॉर्मर
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार
चंदौली जिले के कंदवा क्षेत्र के दो गांवों में मंगलवार की देर शाम तीन विद्युत ट्रांसफॉर्मर जल जाने से सैकड़ों घरों की आपूर्ति बाधित हो गई। इससे ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी और गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी।
आपको बता दें कि कंजेहरा गांव में दक्षिण दिशा में लगा 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर अचानक आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते ट्रांसफॉर्मर धू-धूकर जल उठा। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ देर बाद ही गांव के पूरब दिशा में लगा 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर भी फटकर जल गया। दोनों ट्रांसफॉर्मर के खराब होने से पूरे गांव की आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत टोल फ्री नंबर पर इसकी शिकायत दर्ज कराई।
उधर, असना गांव में भी मंगलवार की रात 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर तेज आवाज के साथ जल गया। इससे करीब 80 घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। ग्रामीण धर्मेंद्र प्रताप सिंह, लक्की सिंह, नरेंद्र सिंह, रमेश गुप्ता और पिंटू बिंद ने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप कर ट्रांसफॉर्मर बदलवाने की मांग की है।
इस संबंध में विद्युत निगम के अवर अभियंता इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दोनों गांवों के जले ट्रांसफॉर्मरों को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे और आपूर्ति बहाल की जाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार ट्रांसफॉर्मर जलने से उन्हें बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने विभाग से स्थायी समाधान की मांग की है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







