जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

वोटर आईडी से लिंक हो रहा आधार कार्ड, लापरवाही बरतने वाले BLO को मिली नोटिस

2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है।
 

चंदौली जिले में भी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक किया जाने का काम तेजी से चल रहा है। पिछले कई दिनों से अभियान चलाकर बीएलओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुल तीन लाख 33 हजार 379 में से अब तक एक लाख 25 हजार 547 लिंक किया जा चुका है। बुधवार को जब इसी की समीक्षा एसडीएम कर रहे थे तो इस दौरान दो बीएलओ द्वारा लापरवाही सामने आ गयी। काम में लापरवाही बरतने पर दोनों को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी गयी है।

2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। इस क्रम में सकलडीहा विधान सभा में कुल टोटल तीन लाख 33 हजार 379 के सापेक्ष एक लाख 25 हजार 547 लिंक किया जा चुका है। शेष लिंक किया जाना है। 

बताया जा रहा है कि इस काम में बूथ संख्या 342 और 360 के बीएलओ द्वारा लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई हेतु नोटिस जारी किया गया है। लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए बूथ पर अधिकतम पंद्रह सौ मतदाता रहेंगे। विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर अधिकतम 12 सौ मतदाता रहे। इस क्रम में 379 बूथ बनाये गये थे। अब सकलडीहा तहसील में 356 बूथ होंगे। 

समीक्षा के दौरान एसडीएम मनोज पाठक ने सभी बीएलओ को समय से लिंक कराने के साथ ही फार्म सात के साथ मृत्यु और बाहर रहने वाले व शादी शुदा लड़कियों को मतदाता सूची से नाम बाहर करने का निर्देश दिया है। इस मौके पर नायब तहसीलदार डा. नीरज चतुर्वेदी, चुनाव कार्यालय प्रभारी चन्द्रभूषण सहित अन्य बीएलओ मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*