जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नोनार गांव में सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों पर होगी कार्रवाई

वहीं कब्जा करने वालों ने बताया कि वर्षों पूर्व से वे उक्त भूमि पर काबिज हैं। उनके पास इससे संबंधित अभिलेख व अन्य कागजात भी मौजूद हैं। 
 

चंदौली जिले की सकलडीहा तहसील क्षेत्र के नोनार गांव में सरकारी भूमि पर कब्जा कर मनबढ़ों ने निर्माण करवा लिया है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस पर की थी। शिकायत के बाद एसडीएम मनोज पाठक राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचे। यहां निरीक्षण में पाया कि सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण किया गया है। उन्होंने राजस्व विभाग को अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

राजस्व विभाग की टीम के साथ गांव पहुंचे एसडीएम ने सरकारी भूमि का सीमांकन कराया। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों का निर्माण सरकारी जमीन पर पाया गया। वहीं कब्जा करने वालों ने बताया कि वर्षों पूर्व से वे उक्त भूमि पर काबिज हैं। उनके पास इससे संबंधित अभिलेख व अन्य कागजात भी मौजूद हैं। 

कुछ ग्रामीणों द्वारा अनावश्यक रूप से शिकायत कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। वहीं एसडीएम ने बताया कि नवीन परती की भूमि पर निर्माण कराए गए हैं। इसे जांच में पाया गया है। अतिक्रमण करने वाले कब्जाधारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*