जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जल संरक्षण के लिए के लिए जागरुकता अभियान

आज विश्व की निगाहें भारत देश पर टिकी हुई हैं। आज भारत तेजी से विकास की नई इबादत लिखने को तैयार है। देश में जल जीवन मिशन योजना के तहत करोड़ों लाभार्थी परिवार लाभांवित हुए हैं।
 

चंदौली जिले के भाजपा सकलडीहा पूर्वी मंडल द्वारा बढ़वलडीह में देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के 72वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में देश भर में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व  में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जल जीवन मिशन अभियान चलाकर आम जनमानस को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूरे देश भर में  भाजपाजनों द्वारा अनेक प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उसी क्रम में आज भाजपाजनों द्वारा बढ़वलडीह व जनपद के अनेकों कस्बों गावों में जल जीवन मिशन अभियान चलाया जा रहा है।

Awareness For Water

इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि सरकार के जनता के द्वार की संकल्पना अब साकार हो रही है। देश को एक जुझारू व ईमानदार प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद मोदी मिले हैं। देश को विकास की ओर ले जाने में प्रधानमंत्री का अहम योगदान है। आज विश्व की निगाहें भारत देश पर टिकी हुई हैं। आज भारत तेजी से विकास की नई इबादत लिखने को तैयार है। देश में जल जीवन मिशन योजना के तहत करोड़ों लाभार्थी परिवार लाभांवित हुए हैं। देश में जल संरक्षण के लिए मोदी जी व प्रदेश योगी जी की सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं चलाकर आम जनमानस को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया है। मनरेगा के तहत जल संरक्षण के लिए तालाबों की खुदाई आदि काम सरकार द्वारा किए जा रहे हैं।

Awareness For Water

इस मौक पर मंडल प्रभारी सरजू सिंह, विजय गुप्त, भगवान दास राम, कुमुद बिहारी सिंह, सतीश दूबे, रवि सिंह, रतन राम, विजय यादव, रामप्रकाश पाण्डेय एवं इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*