जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह ने बांटे 51 स्मार्टफोन्स

 ब्लॉक  प्रमुख अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि यूपी सरकार इस समय जितने कार्यक्रम चला रही है वह सब समाज के हित के लिए कर रही है। विरोधियों को विरोध का मौका नहीं मिल रहा है। आज स्मार्ट फोन पाने वाले इसका खुद गवाह हैं।
 

 येंब्रोशिया एकेडमी ताजपुर में आयोजन

चतुर्थ सेमेस्टर के 51 प्रशिक्षुओं को स्मार्टफोन वितरण

चंदौली जिले में  स्मार्टफोन वितरण के कार्यक्रम भाजपा नेताओं ने सरकार की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जो वादे करती है, उसको पूरा भी करती है। इसका उदाहरण आज का युवा खुद समझ गया होगा।

B Ed Fourth Semester

 सकलडीहा के ब्लॉक  प्रमुख अवधेश कुमार सिंह ने येंब्रोशिया एकेडमी ताजपुर सकलडीहा चंदौली के प्रांगण में सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वामी विवेकानंद  युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत BED चतुर्थ सेमेस्टर के 51 प्रशिक्षुओं को स्मार्टफोन वितरण के समय अपने विचार व्यक्त किये।

 ब्लॉक  प्रमुख अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि यूपी सरकार इस समय जितने कार्यक्रम चला रही है वह सब समाज के हित के लिए कर रही है। विरोधियों को विरोध का मौका नहीं मिल रहा है। आज स्मार्ट फोन पाने वाले इसका खुद गवाह हैं। इस लिए हम लोग कहते हैं कि वादे को पूरा करना जिनका स्वभाव है, ऐसे मुख्यमंत्री  से मेरा गहरा लगाव है।

 इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय पांडेय, ग्राम प्रधान सदलपुरा विवेक सिंह, येंब्रोशिया येकदमी के चेयरमैन डॉक्टर अरुण कुमार सिंह, डायरेक्टर अरविंद कुमार सिंह, क्षत्रधरी पीजी कॉलेज के डायरेक्टर अतुल कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार, अभिषेक जायसवाल, मान्यता प्राप्त पत्रकार जयराम राय, गणेश यादव तथा विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*