जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बलुआ में गंगा में मछलियों को छोड़ने की तैयारी, आ रही हैं जिलाधिकारी ईशा दुहन

जिलाधिकारी ईशा दुहन की देखरेख में वहां पर मछलियों को छोड़ा जाएगा। इसके लिए सोमवार को दिनभर घाट और उसके आसपास की सफाई की गई। 
 

नमामि गंगे अभियान के तहत कार्यक्रम

गंगा निर्मलीकरण अभियान के बारे में दी जाएगी जानकारी


चंदौली जिले में नमामि गंगे अभियान के तहत मंगलवार को बलुआ घाट पर गंगा में मछलियों को छोड़ने की तैयारी है। इसके लिए वहां पर साफ सफाई के साथ-साथ अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने कहा कि तैयारियां पूरी कर ली गई है और जिलाधिकारी के नेतृत्व में इस अभियान को सफल बनाया जाएगा।

 बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी ईशा दुहन की देखरेख में वहां पर मछलियों को छोड़ा जाएगा। इसके लिए सोमवार को दिनभर घाट और उसके आसपास की सफाई की गई। 

बताया जा रहा है कि नमामि गंगे की परियोजना की ओर से गंगा में मछली छोड़ने के साथ-साथ स्वच्छता मिशन पर गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। लोगों को गंगा निर्मलीकरण अभियान के बारे में भी बताते हुए इस अभियान में जोड़ने की कोशिश होगी। इस मौके पर स्थानीय लोगों को फूल माला, घरों के कचरे और प्लास्टिक का सामान गंगा में नहीं फेंकने की अपील की जाएगी।

 इस बात की जानकारी देते हुए गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने कहा कि तैयारियां पूरी कर ली गई है और जिलाधिकारी के नेतृत्व में इस अभियान को सफल बनाया जाएगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*