जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने हर घर तिरंगा अभियान के लिए चलाया गया जागरुकता अभियान

हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम देश की आन, बान , शान के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें हम सब को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराना है |
 

चंदौली जिले के सकलडीहा में आपूर्ति कार्यालय के पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी और कृष्ण कुमार मिश्रा  के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में शुक्रवार को कोटेदार बंधुओ और लाभार्थियों को तिरंगा देकर  सभी नागरिकों से अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराने की अपील की है।


बताते चलें कि पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी  ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम देश की आन, बान , शान के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें हम सब को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराना है | आप सभी  कोटेदार बंधु अपने अपने ग्राहकों को भी घर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करे। कृष्ण कुमार मिश्रा  ने बताया कि  इस वर्ष देश आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहा और हम 75 वां स्वतंत्रता दिवस मानने वाले हैं। इस अवसर को मनाने के लिए अमृत महोत्सव की शुरुआत की गई है। ये पल भारत के सभी नागरिकों के लिए बहुत ही खास है इसलिए हमारे देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सभी नागरिकों को आजादी का जश्न मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आग्रह किया है।
उन्होंने बताया कि सभी कोटेदार बंधु जल्द से जल्द आकर  कार्यालय से तिरंगा प्राप्त कर ले।


इस दौरान बड़े बाबू नितिन , बड़े बाबू नीरज, ऋतु  , विनीत सहित दसो कोटेदार उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*