जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

तिरगांवा पक्के पुल पर गंगा विलास क्रुज के यात्रियों का अभिनंदन, अधिकारियों ने किया स्वागत

पर्यटन उद्योग को बढावा देने के लिए गंगा नदी में गंगा विलास क्रूज के संचालन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अधिक महत्ता दिया जा रहा है।
 

पुल पर डंटे रहे SDM मनोज पाठक व  CO राजेश राय

हाथ हिलाकर क्रूज यात्रियों का किया अभिवादन

गाजीपुर की सीमा छोड़ने जाएगी चंदौली की पुलिस 

चंदौली जिले के जैसे ही गंगा विलास क्रुज वाराणसी से डिब्रूगढ जाते समय शुक्रवार को रौना गंगा घाट से चहनियां क्षेत्र में प्रवेश किया। जगह जगह अधिकारियों व स्थानीय नागरिकों ने हाथ हिलाकर क्रूज यात्रियों का सम्मान किया।इस दौरान क्रूज के चालक दल के सदस्यों व यात्रियों ने भी हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।
         

पर्यटन उद्योग को बढावा देने के लिए गंगा नदी में गंगा विलास क्रूज के संचालन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अधिक महत्ता दिया जा रहा है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने वाराणसी से डिब्रूगढ के लिए रवाना किया। जिसमें दो दर्जन से अधिक विदेशी यात्री यात्रा कर रहे हैं। 

गंगा विलास क्रूज वाराणसी से चलकर शुक्रवार की दोपहर को रौना गंगा घाट से चहनियां क्षेत्र में प्रवेश किया, जहां कई अधिकारी व स्थानीय नागरिक गंगा घाट पर मौजूद रहकर हाथ हिलाकर क्रूज यात्रियों का स्वागत किया। तिरगावां सैदपुर स्थित पक्के पुल से क्रूज को क्रास करने के दौरान एसडीएम सकलडीहा मनोज पाठक, सीओ राजेश राय, इंस्पेक्टर बलुआ विनय प्रकाश सिंह, चौकी इंचार्ज दीपक पाल सहित अन्य अधिकारियों व स्थानीय नागरिकों ने हाथ हिलाकर क्रूज यात्रियों का अभिवादन किया। 

इस दौरान क्रूज के चालक दल के सदस्यों व यात्रा कर रहे विदेशी सैलानी भी हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार कर खिलखिला रहे थे। पुल पर मौजूद लोगों ने हर हर महादेव का जोरदार उद्घोष किया तो यात्रियों ने भी सुर मिलाने की कोशिश किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*