जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

इंडो इजरायल एक्सीलेंस सेंटर फॉर वेजिटेबल ऐसे करेगा काम, लोगों को होगा फायदा

राजकीय संतति उद्यान माधोपुर चंदौली में हाईटेक नर्सरी का स्थापना का निर्माण कार्य स्वीकृत है। हाईटेक नर्सरी को संचालन एवं सुपर विजन तथा तकनीकी इनपुट संबंधित कार्य उद्यान विभाग के परिसर इंचार्ज द्वारा दिया जाएगा।
 

उद्घाटन के पहले तैयारियों का जायजा

 माधोपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री

 विधायक सुशील सिंह रहे मौजूद

चंदौली जिले की विधानसभा सैयदराजा स्थित माधोपुर गांव में हाईटेक वेजिटेबल सीडलिंग प्रोडक्शन इकाई( सेंटर आफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल की स्थापना) हेतु  केंद्र सरकार के भारी उद्योग भारत सरकार डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर आगामी दिनांक 07 अगस्त 2022 को होने वाले भूमि पूजन सहित अन्य विभागीय तकनीकी जानकारियों से रूबरू हुए। 

इस मौके पर बताया कि जनपद चंदौली में हाईटेक नर्सरी फॉर वेजिटेबल की स्थापना माधोपुर गाँव में किये जाने हेतु शासन से स्वीकृति प्रदान हो गई है। जिसमें राजकीय संतति उद्यान माधोपुर चंदौली में हाईटेक नर्सरी का स्थापना का निर्माण कार्य स्वीकृत है। हाईटेक नर्सरी को संचालन एवं सुपर विजन तथा तकनीकी इनपुट संबंधित कार्य उद्यान विभाग के परिसर इंचार्ज द्वारा दिया जाएगा। हाईटेक पौधशाला पौध तैयार करने की आधुनिक तकनीक है।

Dr MN Pandey

 इसका क्षेत्रफल लगभग 7 हेक्टेयर होगी। जिसमें एक साथ 15 से 20 लाख पौध उत्पादित की जा सकती है पौधों को लगाने हेतु पौधशाला का तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस उपयुक्त रहता है, इसमें सेंसर आधारित तकनीक अपनाने से बार-बार मशीनों को चलाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। सेंसर आवश्यकतानुसार हाईटेक तापक्रम नियंत्रण हेतु कूलर पेड़ फैन को चला देता है। पौधों की सिंचाई हेतु वुमन तकनीक का प्रयोग किया जाता है। पौधों को 5 फीट की ऊंचाई  पर थर्माकोल में रखी हुई प्रो ट्रे मैं बैच पर रखा जाता है, जिसमें सिंचाई हेतु सहायता मिलती है हाईटेक नर्सरी से उत्पादित पौध रोग रहित एवं स्वस्थ रहती है। पौध का उत्पादन नियंत्रित स्ट्रक्चर में कभी भी किया जा सकता है जो कि खुले खेत में संभव नहीं है।

 एक हाईटेक नर्सरी की स्थापना पर लागत लगभग 10 करोड़ रू. आती है। यहां के किसानों को धान व गेहूं के फसलों के अलावा उद्यान विभाग की फसलों को लगाने का मौका मिलेगा इसमें धान गेहूं के फसल की लागत के अपेक्षा इस क्षेत्र में काम करने से 4 गुना मुनाफा होगा। 
      

 इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री संजीव सिंह ने कहा कि जनपद में सब्जियों के बीज का प्लांटेशन कर इक्छुक कृषकों को पौधों को उचित मूल्य पर देकर खेती के लिए प्रेरित किया जाएगा। सब्जियों की खेती कर किसान की आय में 4 गुना वृद्धि होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के हित में नए-नए तकनीक का उपयोग कर अधिक मुनाफा वाली खेती को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश में तीसरा प्रोजेक्ट की स्थापना जनपद चंदौली के माधोपुर में होगा। 
    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, निदेशक उद्यान, उपजिलाधिकारी सकलडीहा, क्षेत्राधिकारी, उद्यान अधिकारी, विधायक सैयदराजा  सुशील सिंह सहित अन्य अधिकारी गण एवं जनप्रतिनिधिगण, कृषक गण उपस्थित थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*