कंबल बांटकर गरीबों की सेवा कर रहे हैं विधायक सुशील सिंह

धीना कंपोजिट विद्यालय पर विधायक ने बांटा कंबल
350 गरीबों को कंबल वितरण
जनचौपाल लगाकर गांव वालों की मदद का दिया आश्वासन
चंदौली जिले के कम्पोजिट विद्यालय धीना पर शनिवार को गरीब असहाय, दिव्यांग व जरूरतमन्दों को कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने 350 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। मौके पर गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों ने कम्बल पाकर काफी खुशी जाहिर की।
सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना ही सबसे पुनीत धर्म है। ऐसे पुनीत कार्य करने से आत्म संतुष्टि मिलती है। वहीं देश और प्रदेश की सरकार लोगों के कल्याण के लिए बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। गरीबों व असहाय लोगों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए। कंबल पाकर वृद्ध ,असहाय काफी खुशी जाहिर किया।
मौके पर ग्रामीणों ने वृद्ध महिलाओं का पेंशन, आवास की समस्या को विधायक ने कहकर निदान करने का मांग किया। इस पर उन्होंने जल्द ही गांव में चौपाल लगाकर समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर परमानंद सिंह, संजय सिंह, अनिल सिंह झुन्ना, कामेश्वर राय ,मोहन राय, मृत्युंजय सिंह दीपू , संजय उपाध्याय राधेश्याम सिंह, आलोक राय, जयप्रकाश उपाध्याय, श्यामसुंदर बिन्द प्रधान आदि रहे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*