जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

रश्मि जीत फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की किसान चौपाल, किसानों को मार्स ऐप के बारे में दी जानकारी

वहीं कृषि विभाग के तकनीकी सहायक जितेंद्र कुमार ने जैविक खेती और सरकारी विभाग के कृषि योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
 

चंदौली जिले के चहनिया क्षेत्र में  रश्मि जीत फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की देखरेख में सुरतापुर गांव में किसान चौपाल का आयोजन आई.टी.सी. के मार्गदर्शन से किया गया, जिसमें किसानों को ऐप के बारे में जानकारी देने के साथ साथ कई सुविधाओं के बारे में बताया गया। 

 Farmer Producer Company

बताते चलें कि इस मेले में जिले के उद्यान विभाग से आए हरीश चंद पटेल ने बागवानी और केले की खेती के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। वहीं कृषि विभाग के तकनीकी सहायक जितेंद्र कुमार ने जैविक खेती और सरकारी विभाग के कृषि योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

 सल्फर मिल्स के अरविंद वर्मा ने तकनीकी आधारित खेती पर जोर दिया और अपने उत्पाद के बारे में जानकारी दिया। वहीं आई.टी.सी. के शुभम सिंह ने मार्स ऐप के बारे में जानकारी दी। इसमें किसान जुड़कर अपनी फसल का उचित मूल्य और पैदावार कैसे बढ़ा सकते हैं। इसके बारे में विधिवत रूप से जानकारी देते हुए लाभान्वित किया।

आई.टी.सी. के एरिया मैनेजर सुशील सिंह ने आई.टी.सी के बारे में विस्तृत रूप से बताया कि आई.टी.सी. किन-किन क्षेत्रों में कार्य कर रही है। जिले में लगभग 20 वर्षों से आई.टी.सी. ई-चौपाल के माध्यम से लोग लाभान्वित कर रही है।

इस अवसर पर किसान रविशंकर, रामनाथ, दामोदर, कामता, प्रभु कुशवाहा, राजेश्वरी आदि सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आईटीसी चंदौली के इंचार्ज सुनील सिंह के द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन रश्मिजीत फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के संचालक सुजीत मिश्रा के द्वारा किया गया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*