जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

तत्काल लेखपाल से मिलकर कराले फीडिंग, नहीं तो बंद हो जाएगी किसान सम्मान निधि की किस्त

लेखपालों के माध्यम से लिए गए खतौनी के अनुसार फीडिंग हो रही है। जो लोग छूटे हैं वह तत्काल अपना खतौनी दे कर अपने लेखपाल के माध्यम से फीडिंग का कार्य करा लें।
 

चंदौली जनपद के सकलडीहा तहसील में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए कुल 1,02,156 किसानों की डाटा फीडिंग का कार्य चल रहा है, जिसमें 12,127 लोगों का डाटा जंक है। कुल 73,438 पात्रों की फीडिंग हो चुकी है। अभी 16,591 लोगों की फीलिंग बाकी है। इसकी सूची प्रत्येक गांव के लेखपाल को उपलब्ध करा दी गई है। बचे हुए सभी लोगों की खतौनी मिलते ही फीडिंग का कार्य कर दिया जाएगा।

इस संबंध में फीडिंग का कार्य करा रहे प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि कृषि विभाग के सहयोग से सकलडीहा तहसील के किसानों को मिलने वाली किसान सम्मान निधि की फीडिंग की जा रही है। लेखपालों के माध्यम से लिए गए खतौनी के अनुसार फीडिंग हो रही है। जो लोग छूटे हैं वह तत्काल अपना खतौनी दे कर अपने लेखपाल के माध्यम से फीडिंग का कार्य करा लें, नहीं तो  किसान सम्मान निधि की किस्त आनी बंद हो जाएगी।

सरकार ने किसानों को दी जाने वाली निधि में हेराफेरी रोकने के लिए यह पहल की है, ताकि केवल पात्रों को योजना का लाभ मिले।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*