जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भारतीय किसान यूनियन ने मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन ( टिकैत) संगठन के किसानो ने सकलडीहा तहसील क्षेत्र के किसानों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील में धरना प्रदर्शन किया।
 

 तहसीलदार सकलडीहा सतीश कुमार ने लिया ज्ञापन

समस्याओं से परेशान किसानों का छलका दर्द

चंदौली जिले की सकलडीहा तहसील प्रांगण में आज भारतीय किसान यूनियन ( टिकैत) संगठन के किसानो ने सकलडीहा तहसील क्षेत्र के किसानों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील में धरना प्रदर्शन किया। वहीं धरना दे रहे किसानों की समस्याओं एवं सात सूत्रीय मांगों का तहसीलदार सकलडीहा सतीश कुमार ने पत्रक प्राप्त कर तत्काल समस्याओं के समाधान की बात कही।

  किसान यूनियन के प्रवक्ता मणिदेव चतुर्वेदी ने बताया कि पानी के अभाव में फसलें सूख रही हैं, जिसको लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कई बार पत्रक के माध्यम से अवगत कराया गया। इसके बावजूद भी अधिकारियों द्वारा इस समस्या का कोई भी निराकरण नहीं किया गया। वही किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण भी किया जिसमें सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते विभिन्न पंप कैनाल द्वारा पानी की समुचित सप्लाई की व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसको लेकर एक्सियन को अवगत कराया गया।

 इसके बावजूद भी सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा इस पर कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं किया गया, जिससे नाराज होकर किसान यूनियन के कार्यकर्ता तहसील में विभिन्न 7 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हुए। वहीं तहसीलदार सतीश कुमार ने पत्रक प्राप्त कर किसानों से संबंधित समस्याओं को तत्काल प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का आश्वासन दिया। 

इस बाबत तहसीलदार सतीश कुमार ने बताया कि किसानों के द्वारा पत्रक के माध्यम से समस्याओं को लेकर अवगत कराया गया है। इसका जल्द ही निस्तारण किया जाएगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*