जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बहेरी की मेगा चौपाल में नहीं गयीं डीएम साहिबा, ब्लॉक प्रमुख ने निभायी सारी औपचारिकताएं

 जन चौपाल का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रमुख द्वारा स्टालों का अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों से पूछताछ कर जानकारी ली।
 

चलो चंदौली अभियान की मेगा चौपाल, बहेरी गांव में लगी थी मेगा जनचौपाल, जिलाधिकारी को भी करनी थी शिरकत, नहीं गए डीएम-एसपी 

 

चंदौली जिले की जिलाधिकारी ईशा दुहन के निर्देश के क्रम में चलो चंदौली-"प्रशासन आपके द्वार" के अंतर्गत द्वितीय चरण के दौरान आज विकास खण्ड धानापुर के ग्राम- बहेरी में चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं के जनसामान्य में प्रचार-प्रसार व जागरूकता हेतु विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे। 
         

 जन चौपाल का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रमुख द्वारा स्टालों का अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों से पूछताछ कर जानकारी ली। उपस्थित लोगों से कहा कि ग्राम चौपाल कार्यक्रम की उद्देश्य है कि सरकार की योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित किया जाय। कहा कि अधिक से अधिक संख्या में आमजन आकर विभागीय योजनाओं की जानकारी लें और लाभान्वित हों। 

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में तीन बच्चों का अन्नप्राशन एवं तीन गर्भवती महिलाओं का गोद भराई कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। ग्राम चौपाल के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय व दूरदराज के गांवों के आमजन, लाभार्थियों द्वारा प्रतिभाग कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त कर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी हुए। 
       Mega Janchaupal

ग्राम चौपाल में सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार हेतु जानकारियां, उद्योग विभाग द्वारा स्वरोजगार हेतु, पंचायती राज विभाग द्वारा स्वच्छता अभियान, (शौचालय) स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान गोल्डन कार्ड के उपयोग/लाभ एवं कैम्पो में लोगों के स्वास्थ्य की जाँच एवं दवाइयों का वितरण भी किया जा रहा है। इसके अलावा आवास, शौचालय, पेंशन सहित अन्य लाभार्थी परक योजनाओं के बारे में विभागीय अधिकारियों द्वारा कैम्प के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई।  ग्राम चौपाल में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं के जनसामान्य में प्रचार-प्रसार व जागरूकता हेतु विभागों के स्टाल लगाए गए थे। इस दौरान ग्राम चौपाल में भारी संख्या में लोग विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित हुए। प्रमुख द्वारा वृक्षारोपण तथा 30 आवास लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया गया।

        

जन चौपाल में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी व जिला विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, खंड विकास अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*