सकलडीहा के सभी परगना को मिले अलग अलग नायब तहसीलदार
सकलडीहा तहसील में 4 परगना इलाके
सभी में अलग अलग नायब तहसीलदार तैनात
सभी संभालेंगे तहसील के 441 गांवों की जिम्मेदारी
चंदौली जिले की सकलडीहा तहसील के चारों परगाना में अब नए नायब तहसीलदारों की नियुक्ति हो गई है। पिछले कई वर्षों से तहसील में केवल एक या दो नायब तहसीलदार मौजूद थे और वही तहसील के 441 गांव की जिम्मेदारी संभाले हुए थे। दो नए नायब तहसीलदार अमित सिंह और मोहम्मद आरिफ अंसारी के आ जाने से तहसील के सभी परगने में नायब तहसीलदार तैनात हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि सकलडीहा तहसील में कुल पांच परगना क्षेत्र थे, लेकिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील बनने के बाद सकलडीहा तहसील का धूस परगना उसी तहसील में सम्मिलित कर लिया गया था। इस तरह सकलडीहा तहसील में केवल 4 परगना महाइच, बढ़वल, महुआरी और बरह बचे हुए थे, जिसमें पिछले कई साल से एक या दो नायब तहसीलदार जिम्मेदारी निभाते हुए कुल 441 गांव का काम देख रहे थे.
फिलहाल सभी 441 गांवों की जिम्मेदारी संभालने के लिए प्रशासन द्वारा दो नए नायब तहसीलदारों की तैनाती की गई है। वर्तमान समय में तहसील में मौजूद दो नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी व रवि रंजन कश्यप पूरे तहसील की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब दो नए-नए जाने के बाद सबकी जिम्मेदारी अलग अलग कर दी गयी है।
बताया जा रहा है कि अब नए नायब तहसीलदार अमित सिंह को महाइच परगना के 130 गांवों की जिम्मेदारी दी गयी है, जबकि मोहम्मद आरिफ अंसारी को महुआरी परगना की जिम्मेदारी दी गई है।
इस बारे में जानकारी देते हुए तहसीलदार डॉ. वंदना मिश्रा ने बताया कि नए नियुक्त नायब तहसीलदारों को कार्यक्षेत्र आवंटित कर दिए गए हैं। उन्हें क्षेत्र की जिम्मेदारी देने से तहसील में लोगों को सहूलियत होगी।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






