जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

टांडा कैथी घाट पर पीपा का पुल बनाने का कार्य प्रारंभ, जल्द होगा चालू

इस सीजन के लिए पीपा का पुल एक बार फिर से जल्दी ही शुरू होने की उम्मीद है, जिससे वाराणसी से चंदौली के सैदपुर, चहनिया, बलुआ, धानापुर इत्यादि इलाकों में आने जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
 

चंदौली जिले के चहानिया इलाके के मारूफपुर  में टांडा कैथी घाट पर पीपा पुल  का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
जिससे क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल  है। इससे इलाके को लोगों को काफी राहत मिलेगी। पीपा पुल बन जाने के बाद से मार्कंडेय महादेव दर्शन के लिए आने जाने वाले लोगों के साथ ही साथ उस इलाके से वाराणसी जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी।

 स्थानीय लोगों ने चंदौली जिले के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय से पीपा पुल बनवाने के लिए कहा था इसके बाद यहां पर पीपा के पुल का निर्माण कराया गया था। इस सीजन के लिए पीपा का पुल एक बार फिर से जल्दी ही शुरू होने की उम्मीद है, जिससे वाराणसी से चंदौली के सैदपुर, चहनिया, बलुआ, धानापुर इत्यादि इलाकों में आने जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।

 बताते चलें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार टांडा-कैथी घाट से रोजाना हजारों लोग नाव के सहारे आवागमन करते हैं। वहीं नाव संचालकों द्वारा मनमानी तरीके से नावों का संचालन कर पैसों की वसूली किया जाता रहा है। वर्षा ऋतु के आरंभ होने से पूर्व ही प्रशासन के आदेश पर पीपा के पुल को हटा दिया गया था, क्योंकि आंधी-तूफान के दिनों में दुर्घटनाओं की आशंका प्रबल हो जाती है।

 वहीं पर पीपा पुल का निर्माण हो जाने से लोगों के समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। वहीं श्रद्धालुओं को मार्कंडेय महादेव का दर्शन करने के लिए अधिक दूरी  नही तय करनी पड़ेगी।

पीपा पुल बन जाने से वाराणसी का रोजाना सफर करने वाले छात्रों, व्यापारियों, दर्शनार्थियों और आम नागरिकों को अब परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 इस कार्य को किए जाने से स्थानीय लोगों में काफी खुशी है। अजीत पांडेय, काजू जायसवाल, साजन साहू, पिंटू जायसवाल, आनंद सोनकर, कुंदन प्रजापति, अनिल निषाद ने इस पर खुशी व्यक्त करते हुए अधिकारियों और राजनेताओं का आभार व्यक्त किया है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*