जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा पुलिस ने सुनील सेठ को असलहे और कारतूस के साथ किया अरेस्ट

पकड़े गये व्यक्ति के पास से एक अदद 315 बोर का देशी तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
 
सुनील सेठ पुत्र गोकुल सेठ निवास ग्राम सकलडीहा बाजार छोटी मस्जिद के पास बताया।

 चंदौली जिले में अपराध एवं अपराधियों पर रोकथाम एवं गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु दिये गये आदेशों निर्देशों के क्रम में चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा विनोद कुमार मिश्र व चौकी प्रभारी डेढ़ावल उपनिरीक्षक भैरवनाथ यादव मय टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर खास की सूचना पर सरेहुआ ताजपुर नहर मार्ग पर एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछने पर उसने अपना नाम सुनील सेठ पुत्र गोकुल सेठ निवास ग्राम सकलडीहा बाजार छोटी मस्जिद के पास बताया।पकड़े गये व्यक्ति के पास से एक अदद 315 बोर का देशी तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ सकलडीहा कोतवाली में निम्नलिखित मुकदमे दर्ज हैं......

1. मु.अ.सं. 82/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली 2. मु.अ.सं. 02/2020 धारा 380/457 भादवि थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली

3. मु.अ.सं. 113/2021 धारा 380/457 भादवि थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली

4. मु.अ.सं. 114/2021 धारा 41/411/414 भादवि थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली

इसकी गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार  मिश्र, उपनिरीक्षक भैरवनाथ यादव,कांसटेबल संदीप कुमार व रामनिहाल शामिल थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*