जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

प्रो. कृष्ण कुमार सिंह सरदार बने बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति

इनके बेहतर कार्य को देखते हुए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कुलपित की जिम्मेदारी सौंपी है। बुधवार की शाम इसकी जानकारी होने पर परिजनों के साथ जिलेवासियों में खुशी है।
 

चंदौली जिले के सकलडीहा तहसील  के घरचित गांव निवासी प्रो. कृष्ण कुमार सिंह को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। घरचित गांव के प्रोफेसर कृष्ण कुमार सिंह इसके पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर बेहतरीन कार्य कर चुके हैं। उन्हें कुलपति बनाये जाने पर परिजनों के साथ जिलेवासियों में हर्ष व्याप्त है।

घरचित गांव के स्व. दूधनाथ सिंह के चार पुत्र डा. प्रमोद कुमार सिंह, प्रोफेसर कृष्ण कुमार सिंह, डा. अखिलेश सिंह व स्व.अशोक सिंह एडवोकेट व एक पुत्री प्रेमलता सिंह है। माता चन्द्रकला देवी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका हैं। प्रोफेसर कृष्ण कुमार सिंह प्रारंभिक शिक्षा गांव के परिषदीय विद्यालय भोजापुर और इंटर की शिक्षा सकलडीहा इंटर कॉलेज से पूरी हुई। इसके बाद बीटेक प्रयागराज, एमटेक पंजाब विश्वविद्यालय, आईआईटी खडगपुर से पीएचडी किया। इसके बाद पोस्ट डाक्टरेट की डिग्री फालगो विश्वविद्यालय अमेरिका से ग्रहण किया। 

इसके बाद वह भोपाल के सेंट्रल इंस्टीट्यूट एवं एग्रीकल्चर में निदेशक रहे। इनके बेहतर कार्य को देखते हुए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कुलपित की जिम्मेदारी सौंपी है। बुधवार की शाम इसकी जानकारी होने पर परिजनों के साथ जिलेवासियों में खुशी है। गांव निवासी शिक्षक नेता अजीत यादव सहित ग्रामीणों ने बताया कि जिले के लिये गौरव की बात है। मिठाई खिलाकर बधाई दी है। इस मौके पर भाभी शांति सिंह, विनोद सिंह, चन्द्रपाल सिंह, विनोद सिंह, शिवकेदार सिंह, पारसनाथ यादव, इन्द्रदेव गोंड, छोटेलाल, देवेन्द्र सिंह,करूणा सिंह, रामजी सिंह, कौशल किशोर सिंह, पंकज सिंह मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*