जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

खाद न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया, न जाने कहां जा रही है सोसाइटी की खाद

इस मौके पर ग्रामीणों का आरोप है कि यहां समिति पर प्राइवेट कर्मचारियों द्वारा चयनित लोगों को ही खाद दिया जाता है।
 

साधन सहकारी समिति चकिया बिहारी मिश्र का मामला

किसानों को दौड़ाकर नहीं दी जा रही खाद

नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन 


चंदौली जिले के चहनिया ब्लॉक के चकिया बिहारी मिश्र में साधन सहकारी समिति पर खाद न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्राइवेट कर्मचारियों के भरोसे चिन्हित लोगों को खाद का वितरण किया जा रहा है और किसानों को दौड़ाया जा रहा है।
 

जिले के अधिकारियों के द्वारा बार बार यह घोषणा की जा रही है कि जिले में खाद की कमी नहीं है,  किन्तु चकिया बिहारी मिश्र  में खाद नहीं मिल रही है। यहां खाद के लिए ग्रामीणों को चक्कर काटना पड़ रहा है। कई बार समिति का चक्कर काटने के बाद भी ग्रामीणों को खाली हांथ लौटना पड़ रहा है। आजिज आ चुके ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।

Protest For Fertilizers

इस मौके पर ग्रामीणों का आरोप है कि यहां समिति पर प्राइवेट कर्मचारियों द्वारा चयनित लोगों को ही खाद दिया जाता है। किसानों को जब खाद की जरूरत पड़ती है तो खाद नहीं होने का बहाना बना दिया जाता है। प्राइवेट कर्मचारियों द्वारा यह खेल कई दिनों से जारी है।  ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि खाद नही मिली तो बृहद आंदोलन किया जायेगा ।
            

इस दौरान प्रधान रामचन्द्र गुप्ता, हीरालाल, अभिषेक कुमार, करन सिंह, बेचू यादव, दिनेश यादव, गोपाल प्रजापति,अगनू यादव, सदन यादव, अजीत शर्मा, पखण्डू तिवारी आदि लोग उपस्थित थे ।
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*