बाबा कीनाराम इंटर कॉलेज में निकाली गयी जागरूकता रैली
नारी सुरक्षा एवं नारी सशक्तिकरण अभियान
महिला जागरुकता रैली निकालकर किया गया जागरुक
चंदौली जिले के बाबा कीनाराम इंटर कॉलेज रामगढ़ में वृहस्पतिवार को नारी सुरक्षा एवं नारी सशक्तिकरण अभियान का आरंभ प्रार्थना स्थल पर प्रधानाचार्य विपिन कुमार सिंह द्वारा सभी छात्राओं, अध्यापकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में आरंभ किया गया। तत्पश्चात अभी छात्रों-छात्राओं की एक जागरूकता रैली निकाली गयी, जो रामगढ़, दरियापुर, बाबा कीनाराम मठ आदि जगहों में घूमकर महिलाओं को जागरूक किया गया। जागरूकता रैली का नेतृत्व प्रधानाचार्य व सहयोगी अध्यापकों के साथ किया।

नारी सुरक्षा एवं नारी सशक्तिकरण अभियान में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि नारी की सुरक्षा तथा नारी का सम्मान समाज के प्रत्येक स्तर पर किया जाना चाहिए। इसके लिए सर्वप्रथम महिलाओं में शिक्षा की अलख जगाकर उन्हें अपने अधिकार और अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। जब महिला शिक्षित होगी तो अपने अधिकारों के लिए सजग रहेंगी। इससे उनका समाज सम्मान भी करेगा और वो सशक्तिकरण की ओर अग्रसर होगी। आज नारी देश की सुरक्षा से लेकर बैंकिंग, शैक्षणिक, राजनैतिक आदि क्षेत्रों बे बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी निभा रही है।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से शमीम अहमद, सुनील कुमार पांडेय, राम शंकर तिवारी ने संबोधित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक अरविंद सिंह, बिनोद सिंह, राकेश सिंह, संतोष सिंह, आलोक कुमार, उपेंद्र नाथ भारती, सुरेंद्र कुमार, कमलेश मिश्रा, नवीन सिंह ,गणेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे । संचालन श्री प्रमोद सिंह द्वारा किया गया।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






