जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के तहसील अध्यक्ष बने संजय प्रताप सिंह

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत संगठन की तहसील इकाई के कई पदाधिकारियों का जनपद व प्रदेश इकाई में पदस्थापन होने के कारण अध्यक्ष व महामंत्री सहित कई पद रिक्त चल रहे थे इसके चलते संगठन का कार्य प्रभावित हो रहा था।
 


राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के तहसील इकाई सकलडीहा की आवश्यक बैठक में तहसील संगठन के समायोजन व पुनर्गठन के क्रम में कई लोगों को पदस्थापित किया गया तो कई नए सदस्यों ने संगठन में विश्वास ब्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण किया।

 आपको बताते चलें कि राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत संगठन की तहसील इकाई के कई पदाधिकारियों का जनपद व प्रदेश इकाई में पदस्थापन होने के कारण अध्यक्ष व महामंत्री सहित कई पद रिक्त चल रहे थे इसके चलते संगठन का कार्य प्रभावित हो रहा था।इस ब्यवधान को दुरुस्त करने के उद्देश्य से जनपद अध्यक्ष सुनील सिंह द्वारा बुधवार को पिथापुर में सकलडीहा इकाई की आवश्यक बैठक आहूत कर संगठन की कार्य शैली को चुस्त दुरुस्त करते हुए जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह को जिला उपाध्यक्ष के दायित्व से हटाकर तहसील इकाई सकलडीहा के अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावित किया गया, तो तहसील प्रभारी पद पर ज्ञान चंद सिंह को, जबकि सेनापति मौर्य को तहसील के मीडिया प्रभारी के दायित्व से हटाकर महामंत्री के रूप में, तो संगठन मंत्री रहे जितेंद्र पांडेय को वहां से हटाकर मीडिया प्रभारी मुकेश दुबे को मंत्री तो उपाध्यक्ष पद पर फखरे आलम व राजेश चौहान को प्रस्तावित किया गया।

मौजूद समस्त सदस्यों ने हर्ष ध्वनि से इनका अनुमोदन किया,जबकि मुकेश,नौशाद,सन्तोष,राजेश व ओमप्रकाश सहित एक दर्जन लोगों ने अन्य संघठन को छोड़कर रा0प0संघ भारत की सदस्यता ग्रहण किया इस अवसर पर मुख्य रूप से जनपद प्रभारी डा0 अशोक मिश्र,अनिल सिंह,सन्तोष गुप्ता,संजय पाठक,डा0 उदय राय, जलील अंसारी,सत्येंद्र यादव,श्रीप्रकाश यादव,श्रीराम तिवारी सहित दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*