जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

शिखर पांडेय ने बढ़ाया चंदौली के नवोदय विद्यालय का सम्मान, स्टेट लेवल पर भी हुआ सेलेक्शन

 

देशभर से विद्यार्थियों का इसमें चुना गया है

राज्य स्तर पर जिला चंदौली से मास्टर शिखर पांडेय अकेले छात्र हैं

केंद्र सरकार शिक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित किए जाने वाले मानक इंस्पायर अवार्ड में बैराठ स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा नौवीं के छात्र मास्टर शिखर पांडेय का चयन राज्य स्तर पर हुआ है। देशभर से विद्यार्थियों का इसमें चुना गया है। राज्य स्तर पर जिला चंदौली से मास्टर शिखर पांडेय अकेले छात्र हैं। 

इस चयन के अंतर्गत शुक्रवार को विद्यालय के प्रधाानाचार्य अंशुमान सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और ₹10000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया है। अब वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

नवोदय विद्यालय बैराठ के प्रधानाचार्य अंशुमान सिंह ने बताया कि भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय की ओर से प्रतिवर्ष स्कूली शिक्षा के विद्यार्थियों के नए आइडिया एवं आसपास की घटित घटनाओं के संबंध में विचार लेती है। जिसको राज्य स्तर पर चयनित किया किया जाता है। राज्य स्तर पर चुने हुए प्रतिभागियों का पुन: राष्ट्रीय स्तर पर चयन किया जाता है। जिसमें कुल 60 विद्यार्थी चयनित किए जाते हैं। राज्य स्तर पर मास्टर शिखर पांडेय का चयन हुआ है। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

 मास्टर शिखर पांडेय की इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने शील्ड देकर सम्मानित बधाई दी है। स्कूल के बाकी अध्यापकों ने भी शिखर को बधाई दी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*