जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

घर में था चचेरी बहन की शादी का माहौल, चली गयी छोटे भाई की जान

चंदौली जनपद की सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर व अमावल गांव के सिवान में तालाब में पैर फिसल जाने से 19 वर्षीय शिवम यादव की मौत हो गयी। मृतक युवक के पिता मनोज यादव अमावल गांव के प्रधानाध्यापक है
 

मृतक युवक के बडे़ पिता की पुत्री की शादी थी। घर पर आज बारात आने वाली थी

हादसे के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया

चंदौली जनपद की सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर व अमावल गांव के सिवान में तालाब में पैर फिसल जाने से 19 वर्षीय शिवम यादव की मौत हो गयी। मृतक युवक के पिता मनोज यादव अमावल गांव के प्रधानाध्यापक है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक के बडे़ पिता की पुत्री की शादी थी। घर पर आज बारात आने वाली थी। हादसे के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया।

bhid

चतुर्भुजपुर कस्बा निवासी मनोज यादव प्रधानाध्यापक अमावल के एक पुत्र शिवम यादव और दो पुत्रियां नेहा और वर्षा हैं। घर पर मनोज यादव के बडे़ भाई प्रमोद यादव की बेटी की शादी थी। घर पर सुबह से ही शादी की तैयारी चल रही थी। मनोज यादव का एकलौता पुत्र शिवम सुबह उठने के बाद अमावल व चतुर्भुजपुर गांव के सिवान में टहलने के लिये निकला हुआ था। सिवान में स्थित गहरे तालाब में पैर फिसलने से युवक गहरे पानी में चला गया। आसपास टहलते लोग दौड़ कर मौके पर गये। शोर गुल मचाने पर काफी संख्या में लोग जुटकर युवक को बाहर निकाला। इसके बाद कस्बा सहित आसपास के कई प्राइवेट हास्पीटल में ले गये। लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

युवक की मौत की खबर लगते ही शादी का माहौल मातम में बदल गया। चीख पुकार सुनकर लोग मर्माहत हो गये। मां ममता देवी, पिता मनोज यादव, बहन नेहा व वर्षा के साथ साथ बड़े पिता प्रमोद, चाचा विनोद सहित परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*