जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता आभियान

देश को विकास की ओर ले जाने में प्रधानमंत्री का अहम योगदान है। आज विश्व की निगाहें भारत देश पर टिकी हुई हैं। आज भारत तेजी से विकास की नई इबादत लिखने को तैयार है।
 


चंदौली जिले में भाजपा सकलडीहा पश्चिमी मंडल द्वारा ताराजीवनपुर में देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में देश भर में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के 72वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूरे देश भर में भाजपाजनों द्वार अनेक प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उसी क्रम में आज भाजपाजनों द्वारा ताराजीवनपुर व जनपद के अनेक कस्बों व गावों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

Swachchhata Abhiyan

इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि सरकार के जनता के द्वार की संकल्पना अब साकार हो रही है। देश को एक जुझारू व ईमानदार प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद मोदी मिले हैं। देश को विकास की ओर ले जाने में प्रधानमंत्री का अहम योगदान है। आज विश्व की निगाहें भारत देश पर टिकी हुई हैं। आज भारत तेजी से विकास की नई इबादत लिखने को तैयार है। आज हम सभी को भाजपा की नीतियों के चलते विकास की धुरी देखने को मिल रही है। मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत देश के  करोड़ों परिवार जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभवंतित हुए हैं।

इस मौके पर  जिला पंचायत सदस्य संजय पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष अरुण मिश्रा, कुंज बिहारी सिंह, खड़ाऊ तिवारी, अभय नाथ तिवारी, रामबचन सिंह, अमन तिवारी, उमेश सिंह, भानु चौहान एवं इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*