जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

हैदराबाद में कंजेहरा के युवक की सड़क हादसे में हुई मौत, जमानिया में होगा अंतिम संस्कार

शनिवार की रात वह कंपनी से वापस लौट रहा था तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
 

चंदौली जिले के कंदवा क्षेत्र के कंजेहरा गांव निवासी अमित सिंह (उम्र 30 वर्ष) की शनिवार की रात हैदराबाद में बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया।

बता दें कि इसकी जानकारी गांव में मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। रविवार की दोपहर बाद शव गांव पहुंचा।

कंजेहरा गांव निवासी फेकू सिंह का पुत्र अमित सिंह हैदराबाद में एक निजी कंपनी में कार्य करता था। शनिवार की रात वह कंपनी से वापस लौट रहा था तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। रविवार को शव कंजेहरा पहुंचा। इसका अंतिम संस्कार बड़ेसर जमानिया स्थित गंगा घाट पर किया गया। मुखाग्नि पिता फेकू सिंह ने दिया। अमित के असामयिक निधन से पत्नी अंशू और पुत्र आर्यन ( 6 साल) और अमन (3 साल ) का रो-रोकर हाल बेहाल है। वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*