जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

रेलवे ट्रैक पर मिली सुभासपा नेता के बेटे की लाश, हत्या की परिजन जता रहे हैं आशंका

चंदौली जिले के सकलडीहा कोतवाली के तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के पास बीती रात सुभासपा महिला मंच की जिलाध्यक्ष मुन्नी देवी के बेटे आनंद राजभर का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
 

चंदौली जिले के सकलडीहा कोतवाली के तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के पास बीती रात सुभासपा महिला मंच की जिलाध्यक्ष मुन्नी देवी के बेटे आनंद राजभर का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। इससे चरो तरफ सनसनी फैल गई। भाई ने ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुटी रही।


बताते चलें कि सकलडीहा कस्बा के कोट निवासी आनंद राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधानसभा युवा मंच के अध्यक्ष रह चुके थे। उनके भाई आशीष राजभर ने बताया कि आनंद 5 दिसंबर को नौकरी के नाम पर घर से बैग लेकर निकले थे। वह अपनी ससुराल श्रीरामपुर गया था। ससुराल में आएदिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। अब उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना की जानकारी के बाद सुभासपा के नेता मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर आक्रोश जताया। साथ ही घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। 


इस सम्बंध में कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

                                                                                                                                                                                                                         

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*