जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

आजीविका मिशन के महिलाओं की वार्षिक आम सभा, कार्य करने के तौर-तरीके पर दी गयी जानकारी

 

लक्षुब्रह्म बाबा मंदिर में आयोजन

महिलाओं को जागरूक करने के लिए मीटिंग

खण्ड विकास अधिकारी ने दी जानकारी
 

चंदौली जिले के चहनिया ब्लॉक के  लक्षुब्रह्म बाबा के मंदिर परिसर में लक्ष्मीबाई महिला आजिविका संकुल स्तरीय संघ के तत्वाधान में उपस्थित सैकड़ों आजीविका मिशन की महिलाओं को अपने कार्य के प्रति सजग रहने एवं आगे आजीविका मिशन के विकास को लेकर जागरूक करने की कोशिश की गयी। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया।                                           
 women of livelihood mission
इस दौरान मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारा उद्देश्य आप सभी को जागरूक करना है, ताकि आप सभी लोग अपने कार्य के प्रति जागरूक रहते हुए ईमानदारी दिखायें और आजिविका मिशन को उच्च शिखर तक पहुँचायें। 

women of livelihood mission

जिला मिशन प्रबंधक अभिषेक कुमार ने मिशन की महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजीविका मिशन का उद्देश्य गरीबी को कम करना, गरीबी कम करने के लिए समूह बनाना, साप्ताहिक बैठक करना, बचत करना, लेन देन करना, वित्तीय ब्यवस्था करना एवं अपने कार्य के प्रति सजग रहना व आत्मनिर्भर बनना है।

 ब्लाक मिशन प्रबंधक आशीष गुप्ता ने कहा कि वार्षिक आम सभा करने का उद्देश्य है कि आप सभी लोग जागरूक हों और ईमानदारी के साथ समूह का गठन करें एवं जो समूह बन गया है, उसका समय से बैठक कर लेन देन करें एवं समूह को आगे बढायें। सभा के दौरान कुछ पदाधिकारियों में बदलाव किया गया।

women of livelihood mission

 ब्लाक मिशन प्रबंधक राहुल सिंह ने भी आमसभा के बारे में महिलाओं को संबोधित किया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संकुल स्तरीय संघ में होने वाले वित्तीय मदद के बारे में जानकारी दी गई। ऋण वितरण और उसके वापसी कितने प्रतिशत पर हो..इसके बारे में भी बताया गया। 
        
 कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मिशन प्रबंधक एवं नोडल अफसर विवेक सिंह नागवंशी, इंद्रसेन यादव, हिरेंद्र नाथ, यंग प्रोफेशनल सरवन कुमार, एस.आर.पी. क्रांति जौहरी, डी. ई.ओ. सचिन शर्मा, अभिषेक मिश्रा, आई.पी.आर.पी.प्रीति उपाध्याय, उषा यादव, इंद्रावती देवी, एम.बी.के जयमाला मिश्रा, दुर्गा देवी, मीना एवं चिंता चौरसिया आदि के साथ साथ लक्ष्मी बाई कलस्टर के सभी पदाधिकारी एवं सैकड़ों महिलाए उपस्थित थी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*