जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अंशिका ने पहला स्थान पाकर बढ़ाया है अपने स्कूल का सम्मान, प्रधान ने घर जाकर किया सम्मान

विद्यालय में नियुक्त शारीरिक व्यायाम अनुदेशक और शिक्षक बीनू यादव ने कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व की बात है कि इस विद्यालय की छात्रा ने राष्ट्रीय आय परीक्षा में पूरे जनपद में पहला स्थान हासिल किया है।
 

 पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनीपट्टी की छात्रा अंशिका मौर्य का कमाल

राष्ट्रीय आय परीक्षा में पूरे जनपद में पाया प्रथम स्थान

माल्यार्पण करके किया गया उत्साहवर्धन

चंदौली जनपद के धानापुर विकासखंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनीपट्टी की छात्रा अंशिका मौर्य ने राष्ट्रीय आय परीक्षा में पूरे जनपद में प्रथम स्थान हासिल करके अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसको लेकर पूरा गांव और विद्यालय परिवार खुशी से उत्साहित है। इसी खुशी में ग्राम प्रधान ने अंशिका को मिठाई खिलाकर स्वागत किया और माल्यार्पण करके उसका उत्साहवर्धन भी किया है।

 जानकारी में बताया जा रहा है कि धानापुर विकासखंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनीपट्टी के चार छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय आय परीक्षा में सफलता हासिल की है, जिसमें अंशिका मौर्य ने 150 अंक हासिल करके जिले में पहला स्थान पाया है। वहीं अनुराग यादव 125 अंक प्राप्त करके जिले में 25वें स्थान पर आए हैं। इस विद्यालय की आंचल कुमारी ने 113 अंक पर कर 33वें स्थान पर और ममता कुमारी 112 अंक पाकर 34वें स्थान पर आई है। विद्यालय के चार छात्र-छात्राओं के सिलेक्शन के बाद विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दिखाई दे रही है और पूरा विद्यालय परिवार इसमें खुश है।

 इस बारे में जानकारी देते हुए विद्यालय में नियुक्त शारीरिक व्यायाम अनुदेशक और शिक्षक बीनू यादव ने कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व की बात है कि इस विद्यालय की छात्रा ने राष्ट्रीय आय परीक्षा में पूरे जनपद में पहला स्थान हासिल किया है।

वहीं प्रहलादपुर गांव के ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह मिंटू ने अंशिका के घर जाकर उसकी उसकी मिठाई खिलाई और उसका उत्साह वर्धन किया। साथ ही साथ यह संभावना जताई कि यह बच्चे भविष्य में अपने घर परिवार तथा गांव का राम रोशन करेगी। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए वह हमेशा प्रयास करते रहेंगे और भविष्य में जिस भी तरह की मदद की जरूरत होगी उसकी पूरी मदद करेंगे।

अंशिका की इस सफलता के बाद पूरा गांव और विद्यालय परिवार उसे आशीर्वाद देकर उत्साहित कर रहा है और कह रहा है कि उसकी पढ़ाई में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए पूरा परिवार और गांव एक साथ खड़ा होकर उसका उत्साहवर्धन करेगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*