जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स को दी गयी जागरूकता अभियान की जानकारी

उन्होंने कहा कि यदि किसी भी सरकारी विभाग में कोई रिश्वत की मांग करता है, तो उसके खिलाफ निर्भीक होकर शिकायत और कार्रवाई करानी चाहिए।
 

सकलडीहा इंटर कॉलेज में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

एनसीसी कैडेट्स को दी गई विशेष जानकारी

भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्भीक होकर करें शिकायत

चंदौली जिले में आज दिनांक 18 सितंबर 2025 को सकलडीहा इंटर कॉलेज के सभागार में “स्वच्छता ही सेवा” और केंद्रीय सतर्कता आयोग भ्रष्टाचार निवारण के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे जिन्हें रेल सुरक्षा, भ्रष्टाचार विरोध और स्वच्छता अभियान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।

Sakaldiha Inter College

आपको बता दें कि कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में मौजूद आरपीएफ इंस्पेक्टर बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि रेल हमारी सार्वजनिक संपत्ति है और इसकी सुरक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कैडेट्स से अपील की कि रेल यात्रा के दौरान दरवाजे पर खड़े होकर सफर न करें और न ही सेल्फी लें। रेलवे पटरियों को पार करने के लिए हमेशा रोपवे और सबवे का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि जीवन अनमोल है और परिवारजन आपका इंतजार करते हैं।

Sakaldiha Inter College

इंस्पेक्टर ने बताया कि यह अभियान डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, रेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनहित में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी सरकारी विभाग में कोई रिश्वत की मांग करता है, तो उसके खिलाफ निर्भीक होकर शिकायत और कार्रवाई करानी चाहिए। साथ ही उन्होंने कैडेट्स को स्वच्छता को अपनी आदत बनाने की सलाह दी।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य घनश्याम त्रिपाठी, आरक्षी संजय कुमार पांडेय, संजीव यादव, सूबेदार चंद्रशेखर यादव, हवलदार इंद्रमान देवांग समेत एनसीसी कैडेट्स राकिब, प्रिया, करण यादव, राजकुमार, अभय यादव, आदर्श, मिथिलेश और साधना मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन सत्य मूर्ति ओझा ने किया।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*