जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बलुआ पुल पर टूटी रेलिंग बनी हादसे का सबब, विभागीय लापरवाही से बड़ा खतरा

कैथी निवासी पप्पू सिंह का कहना है कि जहां रेलिंग टूटी है वहां से कई बार लोग गंगा में छलांग लगा चुके हैं। इसलिए इस हिस्से को तत्काल बंद कराया जाना चाहिए।
 

बलुआ पुल की रेलिंग महीनों से टूटी

सेतु निगम और लोक निर्माण विभाग की अनदेखी उजागर

लापरवाही से कभी भी घट सकती है बड़ी घटना

चंदौली और वाराणसी जिले को जोड़ने वाला बलुआ के पास गंगा पर बना शहीद चंदन राय सेतु इन दिनों हादसे को न्योता दे रहा है। पुल पर लगी लोहे की रेलिंग और बीच में लगी टिन की मोटी चादर महीनों से टूटी और गायब है। जिसके चलते रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों व राहगीरों पर खतरा मंडरा रहा है।

आपको बता दें कि यह पुल चंदौली, वाराणसी के अलावा बिहार के लोगों के लिए भी अहम मार्ग है। प्रतिदिन सैकड़ों वाहन और लोग इस रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

क्षेत्रीय निवासी अमृत चौरसिया ने बताया कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और पुल की नियमित देखरेख न होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं कैथी निवासी पप्पू सिंह का कहना है कि जहां रेलिंग टूटी है वहां से कई बार लोग गंगा में छलांग लगा चुके हैं। इसलिए इस हिस्से को तत्काल बंद कराया जाना चाहिए।

इसी तरह संजय गुप्ता ने चिंता जताते हुए कहा कि दोपहिया वाहन अक्सर अनियंत्रित होकर पुल की किनारे पहुंच जाते हैं। रेलिंग न होने से उनके सीधे गंगा में गिरने का खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों की मांग है कि विभाग तत्काल रेलिंग और टिन की चादर को दुरुस्त कराए, ताकि लोगों की जान सुरक्षित रह सके।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*