जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बलुआ घाट की पक्की सीढ़ियों पर चल रहा व्यापक सफाई अभियान, त्योहारों को लेकर तैयारियां तेज

एडीओ पंचायत राजेश सिंह और ग्राम विकास अधिकारी अतुल यादव के नेतृत्व में लगभग 150 सफाई कर्मचारी घाट की पक्की सीढ़ियों पर जमी मिट्टी और गंदगी हटाने में जुटे हैं।
 

बलुआ घाट पर शुरू व्यापक सफाई अभियान

150 सफाई कर्मचारी जुटे कार्य में

छठ, एकादशी, कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के लिए सफाई

चंदौली जिले के चहनियां में पश्चिम वाहिनी, बलुआ स्थित मां गंगा के घाट पर आगामी धार्मिक पर्वों को देखते हुए व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। एडीओ पंचायत राजेश सिंह और ग्राम विकास अधिकारी अतुल यादव के नेतृत्व में लगभग 150 सफाई कर्मचारी घाट की पक्की सीढ़ियों पर जमी मिट्टी और गंदगी हटाने में जुटे हैं।

Balua Ghat Safai

सफाई अभियान विशेष रूप से डाला छठ पूजा, एकादशी, कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है। इन अवसरों पर आसपास के कई गांवों से हजारों श्रद्धालु घाट पर स्नान, दान और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। पिछले वर्ष की बाढ़ के दौरान घाट की सीढ़ियों पर मिट्टी जम गई थी, जिससे घाट पर चलना कठिन हो गया था। इस मिट्टी और गंदगी को हटाना आवश्यक था, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित रूप से घाट पर आ-जा सकें।

Balua Ghat Safai

एडीओ पंचायत राजेश सिंह ने बताया कि गंगा का जलस्तर अभी पूर्ण रूप से घटा नहीं है, लेकिन जितना घटा है, उस हिस्से की सीढ़ियों और आसपास की मिट्टी को हटाने का कार्य जोरों पर है। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान जल्द पूरा कर लिया जाएगा, ताकि सभी पर्वों के दिन श्रद्धालु सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से घाट पर स्नान और पूजा कर सकें।

Balua Ghat Safai

इस अभियान में आसपास के चहनिया, खंडवारी, रमौली, गुरेरा, मथेला, लक्ष्मणगढ़, सराय, सोनहुला, राधे के मढ़ई, पपौरा, विशुनपुरा सहित कई गांवों के श्रद्धालुओं को सुविधा मिले, इसे ध्यान में रखते हुए सभी तैयारी की जा रही है।

गंगा घाट की साफ-सफाई न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए आवश्यक है, बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए भी महत्वपूर्ण है। इस प्रयास से घाट की सुंदरता भी बरकरार रहेगी और श्रद्धालुओं को आने में कोई असुविधा नहीं होगी।
 

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*