जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ईश्वर की भक्ति से मनुष्य को मिलती है शक्ति, व्यास आचार्य मनोहर के उद्गार

वासुदेव प्रभु श्री कृष्ण को सिर पर रखकर यमुना पर गोकुल में नंद बाबा के घर छोड़ देते है। गोकुल में प्रभु श्री कृष्ण के जन्म पर ब्रजवासी नंद बाबा व यशोदा माता को बधाई देते है।
 

कमालपुर में श्रीमद भागवत कथा और रासलीला का दूसरा दिन

व्यास आचार्य मनोहर कृष्ण ने किया कथावाचन

श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु

चंदौली जिले के कमालपुर में रामलीला समिति की ओर से रामलीला मैदान में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा व रासलीला शुक्रवार को दूसरे दिन जारी रहा। श्री धाम वृंदावन से पधारे कथा वाचक व्यास आचार्य मनोहर कृष्ण से कथा सुनकर व स्वामी बृजेश पाठक के सहयोगी कलाकारों से रामलीला का मंचन देखकर श्रद्धालु कभी भाव विभोर हो गए। श्रीमद भागवत कथा व रासलीला में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुट रही है।

व्यास आचार्य मनोहर कृष्ण महाराज ने कहा कि ईश्वर की भक्ति में बहुत बड़ी शक्ति होती है। मानव जीवन में जब भी श्रीमद भागवत कथा का रसपान करने का मौका मिले तो उसे कभी भी गंवाना नहीं चाहिए। इस भागम भाग दौड़ में ईश्वर का स्मरण करना काफी फायदेमंद है। ईश्वर की भक्ति में कोई आडंबर नहीं होना चाहिए। ईश्वर भाव के भूखे होते है। तभी तो भगवान श्रीकृष्ण अपने मित्रों के साथ सामूहिक रूप से माखन व दही खाते थे।

रासलीला में मथुरा के जेल में प्रभु श्री कृष्ण का जन्म होता है। जन्म के बाद ही जेल में तैनात पहरेदारों को नींद आ जाती है। वहीं सभी फाटक अपने आप खुल जाते है। वासुदेव प्रभु श्री कृष्ण को सिर पर रखकर यमुना पर गोकुल में नंद बाबा के घर छोड़ देते है। गोकुल में प्रभु श्री कृष्ण के जन्म पर ब्रजवासी नंद बाबा व यशोदा माता को बधाई देते है। कंस की बहन प्रभु श्री कृष्ण को दूध पिलाने आती है। इस पर शिशु काल में पूतना का वध कर देते है।इससे गोकुल वासी काफी आश्चर्य चकित हो जाते है। गोकुल में गोपीकाओं के घर अपने मित्रों के साथ माखन चोरी कर उनको रिझाने का काम किया था।

इस मौके पर अध्यक्ष हरिवंश उपाध्याय, संजय मिश्रा, लल्लन रस्तोगी, संजीवन मिश्रा, रविंद्र दुबे, नीरज अग्रहरि पत्रकार, संतोष प्रधान, भरत रस्तोगी, गणेश अग्रहरि, महेश गुप्ता, संतोष कुमार, मुराहू दुबे, रितेश पांडेय, दिलीप त्रिशूलिया, सोनू गुप्ता, संतोष रस्तोगी, विकास गुप्ता, सम्मी रस्तोगी, नौरंग गुप्ता, गुड्डू रस्तोगी, धवल अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*