जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भविष्य एकता मिशन पंचायत चुनावों की कर रहा तैयारी, भव्य कार्यक्रम में बोले बब्बन चौहान

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्र और समाज के विकास की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं और अपने मताधिकार का प्रयोग जिम्मेदारी से करें।
 

भविष्य एकता मिशन ने किया लोगों से आह्वान

वोट ही परिवर्तन का असली हथियार

पंचायत चुनाव में एकजुटता बनाने की रणनीति पर दिया जा रहा है जोर 

चंदौली जिले की सकलडीहा तहसील स्थित एक निजी लॉन में भविष्य एकता मिशन के तत्वाधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता और एकजुटता लाना तथा आगामी पंचायत चुनाव के लिए रणनीति तैयार करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक बब्बन सिंह चौहान उपस्थित रहे, जिन्होंने समाज की एकता को लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति बताया।

bhavishya Ekta Mission

कार्यक्रम के दौरान, प्रो. जनम मौर्य ने अपने जोशीले संबोधन में कहा कि वोट कोई साधारण अधिकार नहीं है, बल्कि यह समाज की असली ताकत और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि "वोट को कभी भी दारू, पैसे या किसी लालच में बेचकर अपनी इज्जत को कमजोर न करें।" उन्होंने मताधिकार को परिवार, माता और बहन की इज्जत के बराबर समझते हुए सोच-समझकर प्रयोग करने की अपील की।

प्रो. मौर्य ने ज़ोर दिया कि जब तक समाज अपने अंदर की गुलामी और भय को खत्म नहीं करता, तब तक एक नया और सशक्त सिस्टम बनाना संभव नहीं है। उन्होंने SC, ST और OBC समाज से एक मंच पर आकर एकजुट होने का आह्वान किया, और कहा कि अगर यह समाज एकजुट हो जाए, तो कोई भी राजनीतिक ताकत उन्हें कमजोर नहीं कर सकती।

bhavishya Ekta Mission

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्र और समाज के विकास की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं और अपने मताधिकार का प्रयोग जिम्मेदारी से करें। अपने भाषण के समापन पर उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया: “अब हमें नारे नहीं, परिणाम चाहिए। संगठन ही हमारी असली ताकत है। अगर हम सब एक साथ खड़े हो जाएं, तो आने वाले चुनाव में जीत निश्चित है।”

bhavishya Ekta Mission

कार्यक्रम में डॉ. कामकांत कुमार (पूर्व चिकित्सा निदेशक), दुलारे कन्नौजिया, पूर्व प्रोफेसर रामजनम मौर्य सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि और मिशन के पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में आगामी पंचायत चुनाव में संगठन की एकजुटता को ही जीत का असली रास्ता बताया। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत सदस्य गणेश प्रसाद ने किया, जबकि राष्ट्रीय गांधी इंटर कॉलेज सदलपुरा के प्रवक्ता अरुण कुमार मौर्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

bhavishya Ekta Mission

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*