जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

विधायक सुशील सिंह का गांव-शहर-वार्ड चलो अभियान, योजनाओं के लाभार्थियों से की मुलाकात

केंद्र और राज्य सरकार प्रत्येक वर्ग के हित में काम कर रही है उत्तर प्रदेश में पिछले 8 वर्षों के उपलब्धियां के बारे में लोगों को जानकारी दिये।
 

विधायक सुशील सिंह ने बरहनी में मनाया 46वां स्थापना दिवस

प्रदेश सरकार के 8 वर्ष की गिनाई उपलब्धियां

जेवरियाबाद और मुड्डा धनाइतपुर में चलाया स्वच्छता अभियान

चंदौली जिले के बरहनी में भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस को जनसंपर्क और जनसंग्रह के संकल्प के साथ मनाया। साथ ही योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की गयी और सरकार के कार्यों को गिनाया गया।

MLA Sushil Singh

आपको बता दें कि दिन शनिवार को सुशील सिंह विधायक ने गांव, शहर, वार्ड चलो अभियान के तहत विधान सभा के गॉव जेवरियाबाद व गॉव मुड्डा धनाइतपुर में देव स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया औऱ कार्यकर्त्ताओ के साथ जनसंपर्क कर लाभार्थियों से मिले औऱ कहे कि आज हर गरीब के पास मकान, बिजली,पानी और गैस जैसी बुनियादी सुविधाएं हैं।

MLA Sushil Singh

उहोंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार प्रत्येक वर्ग के हित में काम कर रही है उत्तर प्रदेश में पिछले 8 वर्षों के उपलब्धियां के बारे में लोगों को जानकारी दिये। भारतीय जनता पार्टी गांव के विकास के लिए काम कर रही है औऱ आज सरकार की जन- कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है।

MLA Sushil Singh

इस मौके पर भोला सिंह, भगवती तिवारी सदस्य जिला पंचायत प्रतिनिधि, मृत्युंजय सिंह दीपू सदस्य जिला पंचायत प्रतिनिधि, विपिन सिंह मंडल अध्यक्ष सैयदराजा, इंद्रजीत बिन्द मंडल अध्यक्ष बरहनी,शिव शंकर मौर्य, अक्षय सिंह, सुनील पांडे,सिकंदर मौर्य मुटुन बिहारी सिंह चंद्रमा राम, प्रमोद पासवान आदि लोग मौजूद थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*