जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

तेनुअट गांव के संगीतमय राम कथा में पहुंचे भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, लिया संतों का आशीर्वाद

भगवान श्रीकृष्णा जन्मोत्सव पर हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी केदार दीक्षित के यहां मनाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में उनके पौत्र द्वारा संगीतमय राम कथा कही जा रही है।
 

रामकथा वाचक पंडित अश्विनी कुमार दीक्षित सुना रहे रामकथा

भगवान श्रीकृष्णा जन्मोत्सव पर हर साल होती है कथा

सुर्यमुनी तिवारी व संजय पांडेय रहे मौजूद

चंदौली जनपद के सकलडीहा क्षेत्र के तेनुअट गांव में भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष में डॉक्टर केदार दीक्षित के यहां पंच दिवसीय संगीतमय रामकथा का आयोजन 2 सितंबर से किया जा रहा है। यह कथा संगीतमय तरीके से रामकथा वाचक पंडित अश्विनी कुमार दीक्षित के मुखारविंद से कही जा रही है।

BJP leader Suryamuni Tiwari

बताया जा रहा है कि भगवान श्रीकृष्णा जन्मोत्सव पर हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी केदार दीक्षित के यहां मनाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में उनके पौत्र द्वारा संगीतमय राम कथा कही जा रही है। संगीतमय कथा सुनने के लिए सकलडीहा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रहे सुर्यमुनी तिवारी व जिला पंचायत सदस्य अभय कुमार पांडेय (संजय) पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। संगीतमय राम कथा के दूसरे दिन भगवान शिव व माता पार्वती के सुखद विवाह की आनंदमयी कथा के साथ भगवान राम के रमणीय जन्मोत्सव की कथा सुनायी गयी।

लोगों का कहना है कि संगीतमय रामकथा से तेनुअट गांव राममय बना हुआ है और लोग उसका आनंद भी ले रहे हैं।
कथा में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, जिला पंचायत सदस्य संजय पांडेय, विजय कुमार गुप्ता, मुसाफिर प्रजापति, राजीव दीक्षित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*