जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरिवंश उपाध्याय की पत्नी को पीटकर किया घायल

हरिवंश की पत्नी ने दरवाजा खोला तो आरोपी ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने उन्हें सीएचसी सकलडीहा पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
 

सकलडीहा के इटवां गांव की घटना

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष की पत्नी को मारपीट कर किया घायल

पुलिस पर मदद न करने का आरोप

चंदौली जिले के सकलडीहा क्षेत्र के भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश उपाध्याय की पत्नी सुनीता उपाध्याय को गांव के ही एक व्यक्ति ने बुधवार को पीट कर घायल कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज चल रहा है। वहीं, हरिवंश उपाध्याय ने पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाया है।

आपको बता दें कि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय सकलडीहा थाना क्षेत्र के इटवां गांव में रहते हैं। बुधवार को दोपहर में वह कहीं गए थे। आरोप है कि इसी बीच पड़ोस के एक व्यक्ति उनके दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौच करने लगा।

बताते चलें कि हरिवंश की पत्नी ने दरवाजा खोला तो आरोपी ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने उन्हें सीएचसी सकलडीहा पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हरिवंश उपाध्याय ने बताया कि मैने पुलिस से एक दिन पहले ही आशंका जताई थी, लेकिन टालमटोल कर दिया गया। मेरी पत्नी पर हमले के बाद भी पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। वहीं, कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच के बाद बाद कार्रवाई की जाएगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*