जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

तीसरी बार केंद्र में एनडीए की सरकार बनने पर बांटी मिठाई, भाजपाइयों ने निकाला विजय जुलूस

भाजपा नेताओं ने कहा कि आज भी हमलोग पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय के नेतृत्व में ही कार्य करेंगे। वह भले ही लोकसभा में सांसद बनकर नहीं जा पाए हैं, लेकिन वह किसी सांसद से कम पावरफुल नहीं हैं।
 

भाजपा नेताओं ने खूब मनाया जश्न

तीसरी बार मोदी सरकार बनने का जश्न

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय के नेतृत्व में काम करने का भरोसा

चंदौली जिले में केन्द्र सरकार बनने का उत्सव जारी है। केंद्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने पर कमालपुर कस्बा में भाजपा धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर हर्ष जाहिर किया।

बताया जा रहा है कि इस दौरान जुलूस पूरे कस्बा का भ्रमण करते हुए चौराहे पर पहुँचा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे जला कर जीत का जश्न मनाया। मौके पर कार्यकर्ताओं के जय श्री राम के नारे से पूरा माहौल गुंजायमान हो गया।

भाजपा धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि केंद्र में तीसरी बार यशस्वी प्रधानमंत्री ने शपथ ली है। एनडीए के साथ मिलकर देश मे इस बार विकास की वो धारा बहाएंगे, जो किसी ने सपने में नहीं सोचा होगा। हमारा भारत डिजिटल भारत बनने जा रहा है। एक बार फिर भारत मजबूती की ओर आगे बढ़ने का काम करने जा रही है। भाजपा भारत को विश्व पटल पर पहचान बनाने का काम कर रही है। आज भाजपा के शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सभी देश मिलकर काम करने को तैयार है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि आज भी हमलोग पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय के नेतृत्व में ही कार्य करेंगे। वह भले ही लोकसभा में सांसद बनकर नहीं जा पाए हैं, लेकिन वह किसी सांसद से कम पावरफुल नहीं हैं।

इस दौरान सतीश पांडेय, रणविजय सिंह ,राजन सिंह, गणेश अग्रहरि, विकास गुप्ता, दिलीप त्रिशुलिया, जुली सिंह, जूही सिंह, साधना गुप्ता, अवधेश खरवार, संजय मिश्रा, दिनेश पांडेय, अनिल पांडेय, राजेश सिंह , अरविंद उपाध्याय,  आदि उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*