जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी अभियान के तहत भाजपा द्वारा पंचायत प्रतिनिधि संगोष्ठी का आयोजन

पूर्व सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता ने कहा कि अहिल्याबाई ने जो विकास मॉडल अपनाया, वह आज भी पंचायत राज व्यवस्था के लिए मार्गदर्शक है।
 

चहनिया इलाके में एक बार फिर जुटे भाजपा नेता

त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधि संगोष्ठी का आयोजन

पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान

चंदौली जिले के मजिदहा स्थित उदय प्रताप फार्मेसी कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी  सकलडीहा द्वारा  पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधि संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता व विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र पाण्डेय व संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता ने कहा कि अहिल्याबाई ने जो विकास मॉडल अपनाया, वह आज भी पंचायत राज व्यवस्था के लिए मार्गदर्शक है। उनका हर निर्णय जनसेवा से प्रेरित था, न लाभ से, न दिखावे से।भाजपा की नीति सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास ठीक उसी भावना को दोहराती है।

BJP Leaders

इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने  पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की स्मृति के महत्व पर प्रकाश डाला और उनके योगदान को याद किया। अहिल्याबाई होलकर ने समाज को जो प्रकाश दिखाया, वह तीन सौ साल बाद भी प्रासंगिक है। आज जब देश विकसित भारत 2047 की ओर अग्रसर है, तब ग्राम पंचायतों को ही उसका आधार बनना है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

BJP Leaders

इस मौके पर पूर्व सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता, भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, राजेंद्र पाण्डेय, रामसुंदर चौहान, सत्येंद्र सिंह बब्बू, मनोज मौर्या, जयप्रकाश चौहान, संतोष गुप्ता, गोपाल राजभर, आशीष रघुवंशी, योगेंद्र मिश्रा, गोपाल सिंह बबलू, विजय गुप्ता, अजय सिंह, बबलू यादव, महेश सिंह सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*